सक्ती

नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर जय श्री जैन से मुलाकात की

नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर जय श्री जैन से मुलाकात की kshititech

सक्ती- नगर पंचायत बाराद्वार के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा के नेतृत्व में 31 अगस्त को जनप्रतिनिधियों ने सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन से मुलाकात की। इस दौरान बाराद्वार शहर की जनता की ओर से कलेक्टर मैडम का स्वागत करते हुए उन्हें बाराद्वार शहर में आने का निमंत्रण भी दिया। साथ ही बाराद्वार शहर के सभी 15 वार्डों में छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने कहा कि बाराद्वार शहर सक्ती जिले का एक प्रमुख शहर है। तथा बाराद्वार शहर में आने वाले दिनों में विकास कार्यों के लिए जिला प्रशासन के भी सहयोग की आवश्यकता है। अतः जिला प्रशासन की ओर से इस दिशा में भी पहल की जाए। सक्ती जिले की कलेक्टर जय श्री जैन ने भी बाराद्वार नगर पंचायत के पहुंचे जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते हुए उनसे चर्चा की तथा कहा की सक्ती जिला प्रशासन सदैव शहरो के विकास के लिए काम करेगा। कलेक्टर से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, पार्षद ओमप्रकाश कुर्रे, पार्षद श्रीमती ज्योति राठौर, पार्षद अमित बरेठ, पार्षद अनिल यादव, महावीर राठौर, भरत कर्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।