भादा में सामुदायिक मध्यस्थता विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

सक्ती/बिर्रा- जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत भादा में सामुदायिक मध्यस्थ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 24 अगस्त दिन सोमवार को किया गया था। प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के निर्देशानुसार माननीय मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा द्वारा ग्राम पंचायत भादा में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित लोगों को सामुदायिक मध्यस्थता के माध्यम से विवादो का निपटारा किया जाना है। जिसके सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। मध्यस्थता 3.0 से पुराने विवादो का निपटारा कराकर समय एवं धन की बचत व आपसी रिश्ते भी मजबूत होते हैं। उपस्थित लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि: शुल्क अधिवक्ता,आगामी 12 सितम्बर 2026 को होने वाले नेशनल लोक अदालत मे कौन कौन सा मामले कि निपटारा होता है। घरेलू हिंसा,मोटर व्हीकल एक्ट, सायबर अपराध से बचने के उपाय,बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम,बाल श्रम निषेध अधिनियम,टोनही प्रताड़ना प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रताड़ना,नशा उन्मूलन, जागृति, आशा अभियान ईकाई संवाद,एसिड अटैक पीड़िता के लिए विधिक सहायता योजना,परिवार परामर्श केंद्र, सखी वन स्टाप सेंटर,चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098 ,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 , महिला हेल्पलाइन नंबर 1091,टोल फ्री 1930, जानकारी दिया गया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम पंचायत भादा के सरपंच व मिडिएटर,श्रीमती लक्ष्मी बाई चौहान मिडिएटर,छोटेलाल चौहान, राधेलाल मरकाम,अंनपूर्णा पटेल,कुमार सिंह, भीम गोस्वामी,पैरालीगल वालेटिंयर रमेश कुमार दिवाकर, घनाराम कश्यप,सुशील कुमार सुर्यवंशी,देवकुमारी रात्रे, मंजू देवांगन,अंबिका खाण्डे, जयराम गढ़ेवाल,कोटवार अमृतलाल चौहान, अक्ति बाई पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

