सक्ती
लापता स्कूली छात्रा की तलाश में परिजन परेशान, मदद की अपील


जैजैपुर/कोटेतरा – सक्ती जिले के जैजैपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटेतरा से 15 वर्षीय स्कूली छात्रा लोशनी साहू दिनांक 10 जुलाई 2026 शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, जिसके बाद से वह लापता है।
परिजनों के अनुसार छात्रा की लंबाई लगभग 5 फीट है। लापता समय पर उसने नीले रंग की स्कूल यूनिफॉर्म या सादे कपड़े पहने हुए थे। उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों को आशंका है कि वह ट्रेन या बस के माध्यम से कहीं चली गई हो।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को छात्रा किसी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या अन्य स्थान पर दिखाई दे तो तुरंत निम्न नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क नंबर: 8770742082, 8516021695




