नहीं रहे सक्ती के चंदन सिंह गबेल (चिखलरौंदा वाले)


सक्ती – सक्ती शहर के प्रतिष्ठित नागरिक रेलवे स्टेशन के सामने निवासरत चंदन सिंह गबेल उम्र 86 वर्ष चिखलरौंदा वाले का आकस्मिक निधन आज दिनांक- 3 जुलाई 2026 दिन- शुक्रवार को हो गया था। वे आदर्श कुमार गबेल के पूज्य पिताजी एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग परसदा खुर्द में पदस्थ व्याख्याता श्रीमती कमला दपी गबेल के पूज्य ससुर थे। उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 3 जुलाई 2026 दिन- शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे स्थानीय मुक्तिधाम बाराद्वार रोड सक्ती में किया गया। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास स्टेशन रोड स्थित वेयरहाउस के सामने से निकली। चंदन सिंह गबेल के निधन पर गबेल समाज संगठन सहित विभिन्न संस्थाओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, वे मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे एवं अपने पीछे भरपुरा परिवार बिलखता छोड़ गए है।




