सक्ती

ऑनलाईन गेमिंग एप्प व आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले अशोक मनहर को गिर0 कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

आईपीएल मैचों के सट्टा में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल, किमती 10000 रूपये जप्त
सक्ती ‌। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आई.पी.एल के क्रिकेट मैचों एवं ऑनलाईन गेमिंग एप्प के माध्यम से होने वाले सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के दिये दिशा निर्देशों के परिपालन में सूचना संकलन किया जा रहा था कि दिनांक 09.05.2026 को  सूचना प्राप्त हुआ कि थाना जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम करौवाडीह में अशोक मनहर नामक व्यक्ति अपने मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन गेमिंग एप्प एवं आईपीएल क्रिकेट मैच में पैसों के हारजीत का दाव लगाकर सट्टा खिला रहा है कि मुखबीर सूचना तस्दीक पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना जैजैपुर एवं साईबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम करौंवाडीह में दिनांक 09.05.2026 की रात्रि रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही दौरान सट्टा पट्टी खेलने वाले कुछ व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये एक व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा कारौंवाडीह के संगम चौंक में मोबाईल के साथ पकड़ा गया पूछताछ पर उक्त व्यक्ति के द्वारा अपना नाम अशोक मनहर पिता देवीलाल मनहर उम्र 34 वर्ष सा0 करौवाडीह का होना बताया एवं अपने मोबाईल से ऑनलाईन गेमिंग एप्प के माध्यम से स्वयं का आईडी जनरेट कर दूसरे लोगों को भेजकर ऑनलाईन सट्टा खिलाकर पैसा प्राप्त करना बताया कि उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन मॉडल नं0 Y56 5G बरामद किया गया बरामद मोबाईल की ऑनलाईन हिस्ट्री अवलोकन करने पर मोबाईल में अलग-अलग ऑनलाईन GAME WIN 247, KALYAN FIX GAME, Sridevi Panal Chart संचालित होना तथा इंस्टाग्राम से ऑनलाईन GAME WIN 247 एप्प में आईडी जनरेट कर दूसरों को वाट्सअप के जरिये गेमिंग नंबर भेजकर फोन पे से सट्टा की रकम प्राप्त करना मोबाईल द्वारा वाट्सअप चैट के अवलोकन पर पाया गया। आरोपी अशोक मनहर पिता देवीलाल मनहर उम्र 34 वर्ष सा0 करौवाडीह के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक ‍रिमाण्ड पर भेजा गया।