सक्ती

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने कथावाचक नारायण महाराज जी के सानिध्य में गौ सेवकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सिद्ध श्री हनुमान मंदिर से निकली यात्रा, गौ भक्त हुए शामिल

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने कथावाचक नारायण महाराज जी के सानिध्य में गौ सेवकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन kshititech

सक्ती – गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए 27 अप्रैल को जिला मुख्यालय सक्ती में गौ सेवकों ने कथावाचक परम पूज्य श्री नारायण महाराज जी, श्री राधे निकुंज धाम जंजगिरी भिलाई 3, के सानिध्य में सिद्ध श्री हनुमान मंदिर थाना चौक से पूजा अर्चना कर एक यात्रा निकाली। मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात  श्री नारायण महाराज जी ने गोवंश की महत्ता के बारे में बताया। उसके बाद हस्ताक्षर युक्त पत्र एवं पोथी को अपने सिर पर रखकर यात्रा का शुभारंभ किया । यह यात्रा प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय सक्ती पहुंची। जहां मौजूद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौ सेवकों ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने सहित गौ संरक्षण को लेकर अपनी विभिन मांगे रखी है। तथा गौ सेवकों ने बताया कि आज पूरे देश भर में एक साथ 27 अप्रैल को यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। तथा जिला मुख्यालय सक्ती में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे तथा महिलाओं ने भी भीषण गर्मी में भी इस कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी करी। तथा जय गौ माता के श्री घोष के साथ सभी लोग चल रहे थे एवं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिंदू महासभा, घर वापसी प्रमुख,गौ सेवा समिति, गायत्री परिवार, हनुमान परिवार की सभी सदस्य शामिल थे जिनके नेतृत्व में इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।