सक्ती

स्वर्गीय राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रीमती रानी गीता सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कराया गीता पाठ

स्वर्गीय राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रीमती रानी गीता सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कराया गीता पाठ kshititech

सक्ती ‌। स्वर्गीय राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए रानी श्रीमती गीता सिंह ने भागवत गीता का पाठ कराया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की , विदित हो कि पिछले वर्ष अप्रैल माह में सक्ती रियासत के राजा स्वर्गीय सुरेंद्र बहादुर सिंह की मृत्यु हो गई थी उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी गीता सिंह उनकी पुत्रवधू श्रीमती दिव्या सिंह के द्वारा सक्ती राजमहल के राजपुरोहित ओमप्रकाश चौबे एवं अन्य सहयोगियों द्वारा श्रीमद् भागवत गीता का पाठ संपन्न कराया गया। पूजा पाठ का आयोजन कर श्रीमती रानी गीता सिंह के द्वारा स्वर्गीय राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह जी का पिंडदान किया गया । इस अवसर पर श्रीमती रानी गीता सिंह के द्वारा बताया गया कि मेरे पति स्वर्गीय सुरेंद्र बहादुर सिंह सक्ती नगर के गौरव थे, सक्ती के अंतिम राजा थे उनकी जगह कोई नहीं ले सकता । उन्होंने यह भी कहा कि एक नौकर कभी राजा नहीं बन सकता , नौकरों द्वारा हमें जो यातनाएं दी गई उसे ईश्वर ही कड़ी से कड़ी सजा देंगे एवं सही करेंगे । मेरे पति स्वर्गीय राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर आज राजमहल सक्ती में उनको श्रद्धा सुमन करने आए सम्माननीय नागरिक गणों एवं आदिवासी समाज की प्रमुखो का आभार व्यक्त करती हूं ।