सक्ती की बेटी महक अग्रवाल ने 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा महक की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर
सक्ती – जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती की होनहार छात्रा कु. महक अग्रवाल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर नगर, विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
आप को बतादे की कु. महक अग्रवाल, सक्ती नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं रवि ऑटोमोबाइल्स (बजाज टू व्हीलर शोरूम) के संचालक अमित अग्रवाल और खुशबू अग्रवाल की सुपुत्री हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवारजनों में गर्व का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी महक की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि महक शुरू से ही एक मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं। उन्होंने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता हासिल की है। शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग भी उनकी इस उपलब्धि में अहम रहा।
महक अग्रवाल की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि छात्र-छात्राएं दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और सही दिशा में प्रयास करें तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे।
नगरवासियों ने महक की इस उपलब्धि को सक्ती के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि इस तरह की सफलताएं न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज का मान बढ़ाती हैं। महक अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया है तथा आगे भी इसी तरह मेहनत कर उच्च लक्ष्य प्राप्त करने की इच्छा जताई है।


