सक्ती

सक्ती शहर के कोरबा रोड में होगी राष्ट्रीयकृत इंडियन इलाहाबाद बैंक की शुरुआत

अप्रैल महीने में ही बैंक का काम काज हो जाएगा प्रारंभ

सक्ती शहर के कोरबा रोड में होगी राष्ट्रीयकृत इंडियन इलाहाबाद बैंक की शुरुआत kshititech

सक्ती- सक्ती शहर के व्यापार के क्षेत्र में सर्वाधिक भीड़भाड़ वाले इलाके कोरबा रोड में आने वाले अप्रैल माह में देश के प्रतिष्ठित इंडियन इलाहाबाद राष्ट्रीयकृत बैंक का शुभारंभ होने जा रहा है।तथा बैंक प्रबंधन द्वारा जहां श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास व्यवस्थित परिसर का चयन कर बैंक की स्थापना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। तो वहीं अतिशीघ्र शुभारंभ की तिथि भी तय होगी एवं शक्ति शहर के कोरबा रोड जो कि वर्तमान में देखा जाए तो व्यापार की दृष्टिकोण से सर्वाधिक भीड़भाड़ वाला इलाका है। एवं यहां लोगों की आवाजाही काफी रहती है तथा पहली बार किसी राष्ट्रीयकृत बैंक ने इस मार्ग पर अपने बैंक की शुरुआत की है। जिससे बैंक को भी काफी ग्राहकों का रिस्पॉन्स मिलेगा तो वहीं इस पूरे क्षेत्र के व्यापारियों को भी नजदीक में ही राष्ट्रीयकृत बैंक खुलने से काफी सुविधा मिलने वाली है। जिससे व्यापारियों में भी काफी प्रसन्नता देखी जा रही है। तो वहीं इंडियन इलाहाबाद बैंक देश के गिने चुने बैंकों में अपनी पहचान रखता है। तथा सक्ती शहर में विगत दो वर्षों से इस बैंक ने उचित स्थान का चयन करने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी थी। तथा अब जाकर यह बैंक कोरबा रोड में खुलेगा। वहीं बैंक प्रबंधन का कहना है कि इंडियन इलाहाबाद राष्ट्रीयकृत बैंक के खुलने से जहां छोटे-बड़े ग्राहकों तथा सभी व्यापारियों को बैंक प्रबंधन के दिशा निर्देशों के अनुसार समस्त सुविधाएं प्रदान की जाएगी। तथा बैंक में आने वाले ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो एवं उन्हें तत्काल लेनदेन संबंधी समस्त कार्यों का लाभ मिल सके इस दिशा में पहल की जाएगी
शहर के पूर्व में स्थापित बैंकों में आज भी ग्राहकों को नहीं मिलती बेहतर सुविधाएं.
कहने को तो सक्ती को जिले का दर्जा मिले लगभग 4 वर्ष व्यतीत हो चुके हैं। किंतु सक्ती शहर में वर्षों से स्थापित अनेकों बैंकों में आज भी ग्राहकों को सुविधा नहीं मिल पाती इसके चलते छोटे-बड़े व्यापारी भी परेशान देखे जाते हैं। तो वहीं बैंक प्रबंधन को बार-बार इस बारे में अवगत कराए जाने के बावजूद प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता तथा अनेकों बैंकों में तो आज यह स्थिति है कि कभी पासबुक प्रिंट की मशीन खराब रहती है। तो कभी बैंकों में ग्राहकों को गर्मी में ही 2-4 होना पड़ता है। तथा आवश्यकता अनुरूप बैठक व्यवस्था भी नहीं है। किंतु अब इंडियन इलाहाबाद बैंक के शुभारंभ होने से लोगों में काफी खुशी है।