सक्ती

सक्ती में चैत्र नवरात्रि पर्व पर मंदिरों में लगी है देवी भक्तों की भीड़

दिनभर मंदिर में हो रहे पूजा अर्चना एवं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम 23 मार्च को निकलेगी अष्टभुजी की पैदल यात्रा

टेमर के समलाई मंदिर एवं चांपा शहर के नारायणी धाम में भी नवरात्रि पर्व पर सजा है माता रानी का दरबार

सक्ती में चैत्र नवरात्रि पर्व पर मंदिरों में लगी है देवी भक्तों की भीड़ kshititech

सक्ती- 19 मार्च से प्रारंभ हुए चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर सक्ती शहर सहित पूरे जिले में देवी मंदिरों में श्रद्धालु भक्तजनों का दर्शन करने के लिए ताता लगा हुआ है। देवी मंदिरों में भी जहां पूजा अर्चना को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। तो वहीं मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्वलित हो रहे हैं। जिला मुख्यालय सक्ती के महामाई दाई मंदिर। मां बेरी वाली मंदिर। मां दुर्गा मंदिर शनी मंदिर के पास। मां अष्टभुजी देवी मंदिर अड़भार एवं मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर चंद्रपुर सहित अन्य देवी मंदिरों में भी दर्शन करने वाले की भारी भीड़ लगी हुई है।तथा मंदिरों में जहां भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम भी चल रहा है। तो वहीं विशेष पूजा अर्चना के माध्यम से लोग देवी माता की आराधना में जुटे हुए हैं। वहीं मंदिरों में जहां सजावट भी की गई है।तो वहीं मंदिरों में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तैनात है। वही सक्ती शहर से 23 मार्च की शाम 5:00 बजे श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा मां अष्टभुजी देवी की पैदल पदयात्रा भी निकाली जाएगी जिसे लेकर व्यापक रूप से तैयारी चल रही है।एवं हजारों की संख्या में लोग पैदल रवाना होकर मां अष्टभुजी देवी में अपना मत्था टेकेंगे
चांपा शहर के नारायणी धाम में भी नवरात्रि पर्व पर हो रही विशेष पूजा अर्चना
जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा के चांपा शहर में हसदेव नदी के किनारे स्थित श्री नारायणी सेवा समिति के नारायणी धाम में भी नवरात्रि पर्व पर मंदिर की विशेष साज सज्जा की गई है। तथा रानी सती दादी झुन्झनू वाली जहां साक्षात यहां विराजमान है। तो वहीं यहां दर्शन करने वाले आने वाले देवी भक्तों को अपना आशीर्वाद दे रही है। वहीं मंदिर समिति द्वारा भी जहां पूरे मंदिर को विशेष स्वरुप प्रदान किया गया है। तो वहीं दिनभर पूजा अर्चना के कार्यक्रम भी चल रहे हैं। मंदिर परिसर में मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्वलित किए गए हैं। श्री नारायणी सेवा समिति चांपा के संस्थापक महेंद्र मित्तल ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में देवी भक्त यहां दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। तथा मंदिर परिसर में ही बहुत ही सुंदर माता रानी की रसोई भी है। तो वही दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए रुकने की भी व्यवस्था मंदिर परिसर में की गई है
टेमर के समलाई मंदिर में भी धूमधाम से हो रहा नवरात्रि का पर्व
जिला मुख्यालय सक्ती से लगे ग्राम पंचायत टेमर के समलाई दाई मंदिर में धूम धाम से मनाया जा रहा है चैत्र नवरात्री का पर्व। नवरात्रि पर्व को लेकर जहां पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। तो वहीं समलाई मंदिर गांव के ठीक बीचो-बीच स्थित है।जहां वर्ष भर विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन लगातार होते रहते हैं तथा इस वर्ष भी सरपंच चंद्र कुमार सोनी द्वारा मंदिर परिसर की आकर्षक साज सज्जा एवं साफ सफाई भी करवाई गई है।ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्राम वासियों का सहयोग मिल रहा है। नवरात्रि पर्व को लेकर ग्राम टेमर के बैगा कुंज राम कुम्हार, रवि कुम्हार, बेचू कुम्हार, श्याम लाल कुम्हार, डमरू धर कुम्हार, ग्राम के प्रमुख नागरिक बलभद्र पटेल, परेशवर नाथ पटेल, रामशंकर देवागन, उप सरपंच घनश्याम पटेल समस्त पंचगण जुटे हुए है।