सक्ती

अग्रवाल समाज के रायपुर में होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर 15 मार्च को सक्ती में हुई समाज बंधुओ की बैठक

अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के निवास आयोजित बैठक में रायपुर से पहुंचे पदाधिकारियो ने दी जानकारी

अग्रवाल समाज के रायपुर में होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर 15 मार्च को सक्ती में हुई समाज बंधुओ की बैठक kshititech

सक्ती – आगामी चार एवं 5 अप्रैल को अग्रवाल सभा रायपुर अग्रवाल महिला मंडल. अग्रवाल युवा मंडल. एवं अग्रवाल युवती मंडल द्वारा श्री अग्रसेन धान रायपुर में अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक युवातियों के दो दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन अग्र मंथन 2026 का आयोजन किया गया है. उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने 15 मार्च को सक्ती पहुंचकर समाज बंधुओ की बैठक ली। बैठक का आयोजन अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के निवास पर किया गया‌। बैठक में रायपुर से अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, संगठन मंत्री योगी अग्रवाल. सुभाष अग्रवाल एवं विनोद अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।आगंतुक पदाधिकारियो का स्वागत अग्रवाल अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल. कोषाध्यक्ष मनीष कथूरिया, वरिष्ठ समाज सेवी जगदीश बंसल एवं सुरेश अग्रवाल द्वारा किया गया. तत्पश्चात स्वागत उद्बोधन देते हुए अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन करना समाज के विवाह योग्य बच्चों के लिए संबंध तय करने हेतु अच्छा प्रयास है।तथा अग्रवाल तथा रायपुर सदैव समाज के सशक्त संगठन के रूप में काम करती आई है।एवं हम सभी शक्ति से भी अधिक से अधिक बायोडाटा संकलित कर इस परिचय सम्मेलन में प्रेषित करेंगे
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए अग्रवाल द्वारा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि चार एवं 5 अप्रैल को होने वाले परिचय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से समाज के लोग पहुंचेंगे तथा बाहर से आने वाले लोगों के लिए रुकने की एवं दो दिन की संपूर्ण भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था अग्रवाल सभा द्वारा की जाएगी तथा इस अवसर पर एक परिचय पुस्तिका का भी प्रकाशन किया जाएगा जिसमें विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा समाहित किए जाएंगे तथा इस परिचय सम्मेलन के माध्यम से समाज के विवाह योग्य बच्चों के लिए बेहतर जीवनसाथी मिल सके यही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है तथा विजय अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर अग्रवाल सभा द्वारा जिन-जिन स्थानों पर अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा सेवा के प्रकल्प स्थाई एवं अस्थाई रूप से स्थापित तथा संचालित किया जा रहे हैं उनके लिए एक अग्र धरोहर योजना प्रारंभ की गई है जिसकी पुस्तिका का भी प्रकाशन किया जाएगा एवं उसके लिए 20 मार्च तक अग्रवाल सभाएं अपने-अपने यहां के ऐसे सेवा प्रकल्पों की जानकारी सचित्र भेज सकती है. वही अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि सभी सभाओं से अधिक से अधिक विवाह योग्य बच्चे इस परिचय सम्मेलन में पहुंचे तभी सम्मेलन की सार्थकता होगी बैठक को अग्रवाल द्वारा रायपुर के संगठन मंत्री योगी अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि इस परिचय सम्मेलन में लगभग ढाई सौ पंजीयन हो चुके हैं तथा यह परिचय सम्मेलन समाज के लोगों के लिए एक अच्छा मंच होगा एवं सम्मेलन के दौरान जहां समन्वय समिति होगी तो वही आने वाले प्रत्याशियों का बेहतर ढंग के परिचय भी कराया जाएगा बैठक के दौरान अग्रवाल समाज सक्ती द्वारा संचालित कार्यों के भी जानकारी पदाधिकारियो को दी गई एवं मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भी जानकारी दी गई।
15 मार्च को अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के निवास पर आयोजित बैठक के दौरान प्रमुख रूप से अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, सचिव कन्हैया गोयल, कोषाध्यक्ष मनीष कथूरिया, अग्रवाल सभा सक्ती के पूर्व अध्यक्ष गोविंद राम कथूरिया,छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन सक्ती के जिलाध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल,अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सक्ती जिला इकाई के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सक्ती इकाई के अध्यक्ष मुकेश बंसल, श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष जगदीश बंसल, श्री जन सेवा समिति सक्ती के ट्रस्टी सुरेश अग्रवाल, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद सक्ती इकाई के महामंत्री अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार, गल्ला किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुनील बंसल, मित्र क्लब सक्ती के पूर्व अध्यक्ष नरेश मित्तल, राइस मिल एसोसिएशन सक्ती के अध्यक्ष रवि जिंदल, डीएम चैरिटेबल ट्रस्ट सक्ती के डायरेक्टर चमन अग्रवाल, , राहुल अग्रवाल प्रियंका, विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन, मारवाड़ी युवा सक्ती शाखा के अनुराग जिंदल, प्रतीक जिंदल, प्रशांत जिंदल, श्रीकिशन अग्रवाल लीला, कपूरचंद अग्रवाल लीला सेल्स सहित काफी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।