महंत जी की केमिस्ट्री. विधानसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में दायित्व संभाल रहे सभापति धरमलाल कौशिक ने कहा-महंत जी हम तो आपको प्रणाम करते हुए आते हैं अंदर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार थी तब विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सक्ती के लोकप्रिय विधायक डॉ चरण दास महंत ने जहां तत्कालीन विपक्षी राजनीतिक पार्टी पर भी अपना प्रभाव अपनी व्यवहार कुशलता से बनाए रखा तो वहीं आज प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जब भाजपा सत्ता में आ चुकी है और कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में है किंतु इसके बावजूद डॉक्टर चरण दास महंत की व्यवहार कुशलता एवं उनके समन्वय के चलते आज सत्ता पक्ष के लोग भी उन्हें आदर के साथ देखते हैं।एवं उनका सम्मान करते हैं। कुछ इसी तरह से वर्तमान में चल रहे विधानसभा सत्र में भी कुछ ऐसा ही एक वाक्य देखने को मिला।वैसे तो डॉ. चरणदास महंत की केमिस्ट्री भाजपा के ज्यादातर नेताओं से जमती है। लेकिन इस बार बजट सत्र में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुउपस्थिति में सभापति का दायित्व संभाल रहे भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और डॉ महंत की केमिस्ट्री की खूब चर्चे हो रहे हैं। दरअसल सत्र के दौरान एक दिन नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने सभापति धरमलाल कौशिक को कहा कि आप सदन में आते हैं, तो हमारे तरफ नजरें इनायत ही नहीं करते। जिस पर सभापति कौशिक ने तपाक से जवाब दिया कि ऐसा बिलकुल नहीं है, मैं आपकी तरफ देखते और प्रणाम करते हुए आता हूं। वहीं इस बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और सभापति जी दोनो मैचिंग ड्रेस पहने हुए हैं, उसके बाद भी नजरें इनायत नहीं? तब महंत ने साफ कर दिया कि हम पहले भी मिलते-जुलते रहे हैं। खैर इसे व्यंग्य समझा जाए या गंभीर राजनीतिक अर्थ निकाले जाएं? फिलहाल महंत ने इस फैसले को जनता पर छोड़ दिया है। लेकिन महंत के व्यंग्य बताते हैं कि भाजपा के ज्यादातर नेताओं से उनकी केमिस्ट्री आज भी बढिय़ा है।


