सक्ती

श्रुति बनी पायलट किया शहर का नाम रोशन

परिजन सहित शहर में खुशी का माहौल

सक्ती –  आज 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सक्ती शहर के लिए एक अच्छी खबर यह है कि जिले  की प्रतिष्ठित फर्म रतेरिया मेडिकल के संचालक अरविंद रतेरिया की होनहार सुपुत्री श्रुति रतेरिया  पायलट बन गई है,पायलट बनकर श्रुति रतिया ने  पूरे सक्ती शहर का नाम रोशन किया है । श्रुति की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नगर और समाज में गर्व और उत्साह का माहौल है। श्रुति रतेरिया, पिता अरविंद रतेरिया, माता शशि रतेरिया, बाबा बलराम रतेरिया एवं दादी विमला रतेरिया की लाड़ली बेटी हैं। बचपन से ही बड़े सपने देखने वाली श्रुति ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर पायलट बनकर यह साबित कर दिया कि अगर हौसले मजबूत हों तो आसमान भी दूर नहीं रहता। श्रुति की इस शानदार उपलब्धि पर अग्रवाल समाज सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने पूरे अग्रवाल समाज की ओर से बिटिया को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि श्रुति ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और सक्ती नगर का नाम रोशन किया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता नगर की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। श्रुति की इस उपलब्धि पर श्रुति के परिजन ,इष्ट मित्र ,मारवाड़ी युवा मंच, महिला जागृति शाखा,महिला मंडल, चेंबर ऑफ कॉमर्स, लायंस क्लब, सक्ती जिला मीडिया सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों  ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सक्ती नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी अमर अग्रवाल (गिरिराज) की सुपुत्री आस्था अग्रवाल पायलट बनकर नगर का नाम रोशन कर चुकी हैं। अब श्रुति रतेरिया की इस सफलता से एक बार फिर सक्ती नगर की बेटियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे मेहनत और प्रतिभा के दम पर आसमान की ऊंचाइयों को छू सकती हैं, श्रुति की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे सक्ती नगर में खुशी और गर्व का माहौल है तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खास बात यह है कि  यह अच्छी  खबर  आज 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिली  है ।