सक्ती
दुबई के अबू धाबी में फंसे सक्ती के पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा के सुपुत्र का परिवार

सक्ती – अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा के पुत्र एवं एम एल जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल सक्ती के सेक्रेटरी तथा कांग्रेस नेता नितेश कुमार वर्मा एवं उनकी पत्नी सिद्धि वर्मा दुबई के आबू धाबी में फंसे हुए हैं तथा एशिया युद्ध की परिस्थितियों के चलते वापस लौटने के लिए अनुकूल परिस्थितिया नहीं है तथा विगत एक सप्ताह से नितेश एवं सिद्धि परेशान हो रहे हैं तथा उन्होंने प्रशासन से गुहार भी लगाई है साथ ही वे जिस स्थान पर ठहरे हुए थे वहां से भी होटल संचालकों ने रखने से मना कर दिया है जिसके चलते भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है 6 मार्च की रात्रि तक नितेश एवं सिद्धि वर्मा के भारत वापसी के लिए फ्लाइट की व्यवस्था नहीं हो पाई थी तथा वे लगातार इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं


