छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की, 5 मार्च को एसपी कार्यालय में हुई शिष्टाचार भेंट

यूनियन के कार्यों से अवगत कराया गौतम जी ने एसपी साहब को
सक्ती – 5 मार्च को छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने सक्ती जिले के आईपीएस पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय जेठा में जाकर आत्मीय मुलाकात की, इस दौरान जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के सक्ती जिला इकाई के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल भी मौजूद थे, अमित गौतम ने जिला पुलिस अधीक्षक का गुलदस्ता बैठकर स्वागत अभिनंदन किया तथा उनसे शिष्टाचार भेद भी की, ज्ञात हो की पूर्व में जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर राजनांदगांव जिले में SP के पद पर पदस्थ रह चुके हैं, तथा एसपी साहब से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने यूनियन द्वारा पत्रकार हितों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी, साथ ही बताया की सक्ती जिले में भी जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन की इकाई जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सक्रियता के साथ काम कर रही है, तथा एसपी साहब ने भी यूनियन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा हर संभव सहयोग करने का भी आश्वासन दिया।


