सक्ती

15 फरवरी से 23 फरवरी तक तुर्री धाम में  होगा महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य मेले का आयोजन

सक्ती  –  विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय सक्ती  से लगे बाबा भोलेनाथ की नगरी तुर्री धाम में महाशिवरात्रि के पावन मौके पर भव्य सात दिनों के मेले का आयोजन किया जा रहा है,तथा उपरोक्त मेले को लेकर जनपद पंचायत सक्ती  के मार्गदर्शन में जहां संपूर्ण व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है,तो वहीं जनपद पंचायत सक्ती  ने उपरोक्त मेले की तैयारियो को लेकर सार्वजनिक रूप से आम जनता को कहा है कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तुर्री मेला दिनांकः 15 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक होंगा,कार्यालय जनपद पंचायत सवती से लगभग 13 कि.मी. की दूरी पर ग्राम-तुरीं में महाशिवरात्रि के पुनीत पर्व पर देवाधिदेव शंकर भगवान के पावन स्थान पर प्राकृतिक रूप से शिवलिंग पर जल निरंतर प्रवाहित होता रहता है। श्रद्धालु जनता एवं व्यापारियों से निवेदन है कि वे ईष्ट मित्रों सहित मेले में सम्मिलित होकर लाभान्वित हो, तथा अपनी मनोकामना पूर्ण करें, जनपद पंचायत सक्ती  द्वारा मेले की भव्यता को देखते हुए वहां आने वाले छोटे-बड़े व्यापारियों के लिए सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से मेला परिसर में दुकान लगाने के लिए शुल्क निर्धारित किए हैं,प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी टेक्स दरें निम्न प्रकार के तय किये गये हैं-
01. सिनेमा 9000/- रू. पूरी मेला अवधि तक
02-. फल दुकान 700/- रूपये पूरी मेला अवधि तक
03- होटल बड़ा 2000/-
04- सकर्स बड़ा 2000/–“-
05-होटल छोटा 1500/—“–
06-सकर्स छोटा 1000/–“–
07-पान दुकान बड़ा 1000/- 08-अन्य मनोरंजन कर
₹ 1000/–“-
09-पान दुकान छोटा
500/-
10- चना सब्जी
50/- प्रतिदिन
11-होटल खाना
1000/-
12-गन्ना रस 50/- प्रतिदिन
13-चुड़ी दुकान
500/—“-
14-पेठा ठेला 50/- प्रतिदिन
15-मनीहारी बड़ा
800/-
16-बड़ी दुकान
17-मनीहारी छोटा
500/-
18- रेडिमेड कपड़ा दुकान
700/- पूरी मेला अवधि तक
19- बर्तन दुकान पीतल
1500/-
20- बड़ा भजीया दुकान
700/-
21-वर्तन दुकान 1000/–
22-फोटो स्टूडियो
1000/-
23-कपड़ा दुकान
1500/-
24-उखरा बड़ी दुकान
700/^
25-गल्ला दुकान
2500/-
26-उखरा छोटी दुकान
500/-
27-जेवर दुकान
1500/-
28- टैटू दुकान गोदना
50/- प्रतिदिन
29-जूता दुकान
1500/-
30-खिलौना दुकान बड़ा
600/-पूरी मेला अवधि तक
जनपद पंचायत सक्ती  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि पंचायत अधिनियम की धारा (43) के तहत सिनेमा, सर्कस एवं विनोद के अन्य साधन पर अतिरिक्त कर लगाये गये है,दुकानदारों, व्यापारियों तथा सिनेमा, सर्कस, खेल-तमाशा वालों को दुकान प्राप्त करने हेतु मेला अधीक्षक से मेले के स्थान पर मेला लगने के तीन दिन पहले, ज.पं. कार्यालय में एक सप्ताह पूर्व आवेदन पत्र देना होगा। टैक्स की राशि पटाकर रसीद प्राप्त करने के पश्चात् अथवा 8 दिन पूर्व अधीक्षक द्वारा बताये गये स्थान पर कब्जा किया जा सकता है,विगत वर्ष के बकायादार विगत वर्ष की राशि तथा इस वर्ष की 50% राशि जमा करने के बाद ही मेला स्थल पर दुकान लगायेंगे।मेला अधीक्षक अथवा सहायक अधीक्षक जो भी समय-समय पर निर्देश देंगे उनका पालन करना होगा,आवश्यकतानुसार मेला की अवधी बढ़ाई जा सकती है ।पानी, सड़क एवं अस्पताल की व्यवस्था जनपद पंचायत की ओर से रहेगी, दिल्ली में 15 फरवरी से प्रारंभ होने वाले जनपद पंचायत सक्ती  द्वारा मेले के आयोजन को लेकर जनपद पंचायत सक्ती की अध्यक्ष नीतू ऋषि राय, जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष बंशीधर खंडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखिल कुमार कश्यपजनपद सदस्यगण- गुलेश्वरी कंवर (सभापति), टंकेश्वर पटेल (टंकू) (सभापति), सत्यप्रकाश महंत (सभापति), दिलसाय कंवर (सभापति), बजरंग राजु राठौर (सभापति)सदस्य –उषा कंवर, अमर सिंह राठिया, शांति लहरे, सुषमा साहू, सुनीता नाई, शैल यादव, अनीता सिदार,, सफीक खान, हृदेश्वरी (मंजू) जगत, प्रतिभा मेहरा, ममता पटेल, मोगरा बाई सतनामी, कृष्णा राठौर, रजनी देवी राठौर, रामेश्वरी गबेल, राजेश्वरी गोंड़ जुटे हुए हैं।