सक्ती

अनुनय के तीन विद्यार्थी राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से हुए सम्मानित

सक्ती –  स्थानीय प्रतिष्ठित संस्था अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन मेघावी छात्र छात्राओं को राजधानी के राजभवन में महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के द्वारा पुरस्कृत किया गया . यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र-छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत कार्यक्रम में दिया जाता है जिसमें छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है . बड़े गर्व की बात है कि नगर के केवल इसी संस्था से तीन विद्यार्थियों को उक्त सम्मान पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है . इस सम्मान में प्रशस्ति पत्र , सील्ड के साथ-साथ डेढ़ लाख रुपए भी प्रदान किया गया है. इस कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल रमन डेका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ-साथ प्रदेश के शिक्षा मंत्री देवेंद्र यादव एवं छत्तीसगढ़ शासन एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभी सम्माननीय सचिव एवं शिक्षा सचिव भी उपस्थित थे . संस्था प्रमुख योगेश साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में वर्ष 2024 एवं वर्ष 2025 में प्रदेश की प्रवीण सूची में आए सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया जिसमें 2024 से संस्था के छात्र राहुल गबेल पिता राजेश गबेल कक्षा दसवीं से तथा 2025 से सौम्या अग्रवाल पिता बजरंग अग्रवाल कक्षा 12वीं से एवं प्रेरणा साय पिता दयानंद साय कक्षा दसवीं को सम्मानित किया गया. यह सम्मान सभी प्रदेशवासियों एवं विद्यार्थियों को प्रेरणा देने वाला है तथा राज्य सरकार के द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष कार्यक्रम है. पुरस्कार प्राप्त संस्था तथा नगर के तीनों छात्र छात्राएं विद्यार्थी खुशी से गदगद नजर आए एवं अपने आने वाले जनरेशन के लिए मिसाल बन गए हैं. पुरस्कृत होने पर जिले की शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाग द्विवेदी , राकेश अग्रवाल , नगर के समस्त शिक्षाविद एवं विद्यार्थियों के परिवारजन  संस्था प्रमुख तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं नगर के सभी गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा सभी को उज्जवल भविष्य की बधाई दी है. साथ ही भविष्य में बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित करते हुए इस प्रकार की सफलता अर्जित करने हेतु अग्रिम में शुभकामनाएं दी हैं .इस वर्ष जिले का अच्छा परिणाम प्राप्त हो इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा के लिए 15 विशेषज्ञों की टीम भी बनाई गई है जो सभी विद्यार्थियों को अपने निशुल्क सेवा दे रहे हैं. यह सराहनीय प्रयास शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है.