सक्ती पुलिस द्वारा विशेष कांबिंग अगस्त अभियान चलाकर 133 समस/वारंट की तामील किया गया

सक्ती – प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सक्ती के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में इकाई के लंबित समंस, गिरफ्तारी हुआ स्थाई वारंट के निकाल हेतु पूरे जिले में विशेष कैंमिंबग अभियान चलाया गया । समंस की तामिली एवं वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा जिले के थाना /चौकी क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया, जिसके परिणाम स्वरुप 24 घंटे के भीतर 56 समंस 53 जमानत वारंट 21 गिरफ्तारी वारंट तथा 03 स्थाई वारंट कल 133 समंस /वारंटो की तामिली किया गया। इस अभियान के तहत थाना सक्ती के अपराध क्रमांक 47/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी महिला शांति बाई को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त चौकी फगुरम थाना डबरा के दंडित प्रकरण क्रमांक 7082 /2022 मैं वर्षा 2022 से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी छोटे लाल राठौर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली एवं थाना मालखरौदा के फरार आरोपी अर्जुन यादव को भी गिरफ्तार करने में इस अभियान के तहत सफलता प्राप्त हुई। भविष्य में भी इस प्रकार की अभियान कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी इस अभियान में इकाई के थाना/ चौकी प्रभारी व स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


