सक्ती

बिर्रा में अमृत महोत्सव वर्ष निमित्त नागरिक कर्तव्य सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

बिर्रा में अमृत महोत्सव वर्ष निमित्त नागरिक कर्तव्य सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न kshititech

बिर्रा – जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत वर्ष के शुभ अवसर पर विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तारतम्य में संस्कार भारती सक्ती जिला इकाई के द्वारा भारतीय संविधान के अमृत महोत्सव वर्ष निमित्त नागरिक कर्तव्य सम्मेलन का कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 10 जनवरी दिन शनिवार को दोपहर 1:00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में रखा गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता लक्ष्मी बंजारे और अधिवक्ता जगदीश बंजारे उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता के आर कश्यप जिला अध्यक्ष संस्कार भारती जिला सक्ती ने किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिराम जयसवाल जी जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जांजगीर चांपा, दिनेश चंद्रा संचालक देव पब्लिक स्कूल बिर्रा, भागीरथी देवांगन समाजसेवक,  सुप्रिया शुक्ला प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा, देव प्रसाद तिवारी व्यवस्थापक, लखन लाल कश्यप संकुल समन्वयक संकुल केंद्र डीडीएस बिर्रा आदि उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत माता के छायाचित्र पर पूजन अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ और तिलक वंदन करके  सम्मान किया गया है। संस्कार भारती जिला सक्ती के द्वारा आयोजित यह भारतीय संविधान का अमृत महोत्सव वर्ष निमित्त नागरिक कर्तव्य सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य वक्ता लक्ष्मी बंजारे अधिवक्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी को हमारे देश भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर के कार्य महानता के अनुरूप आप सभी को कार्य करना चाहिए। किसी महान व्यक्ति की तरह कार्य करते हुए आगे बढ़ना ही अच्छे नागरिक का कर्तव्य है। हमें अपने आसपास साफ सफाई रखना ही नागरिक कर्तव्य है। इसके साथ ही अपने पड़ोसियों से अच्छे व्यवहार बनाकर चलना भी नागरिक कर्तव्य के दायरा में आता है। दूसरा मुख्य वक्ता जगदीश बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान में जो नागरिक कर्तव्य बताया गया है उसको सोवियत संघ रूस से लिया गया है। नागरिक कर्तव्य हमें दिनचर्या के मौलिक कर्तव्यों का पालन करने का शिक्षा देता है। नागरिक कर्तव्य समाज में सकारात्मक सोच रखते हुए समाज को नई दिशा की ओर ले जाने का काम करता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे हरिराम जयसवाल जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जांजगीर चांपा ने अपने उद्बोधन ने कहा कि संस्कार भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा के रूप में बहुत अच्छे ढंग से समाज हित एवं राज्य हित और देश हित में कार्य कर रही है। हम सभी को एक अच्छे नागरिक कर्तव्य करते हुए हमारे भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना ही नागरिक कर्तव्य है। हम जहां रहते हैं वहां पर हमारा लाभ समाज को एवं आसपास के लोगों को मिले। ऐसा ही सोच आज संस्कार भारती के द्वारा किया जा रहा है। कुछ वर्षों पहले मैंने पूर्वांचल यात्रा में गया था। वहां पर अनु उपयोगी सामग्रियों का इकट्ठा करके सभी स्थानों को साफ सुथरा रखा गया था। मेरा बताने का मतलब यह है कि जब हम उपयोगी वस्तुओं का उपयोग करते हैं। उसके बाद अनु उपयोगी सामान बच जाती है तो उसका यथा स्थान में रखते हुए हमारे गांव , जिला एवं राज्य और हमारे देश भारत को साफ सुथरा रखना ही असली नागरिक कर्तव्य है। आप लोग जहां भी जाएं बस स्टैंड हो या रेलवे स्टेशन हो या नदी, तालाब कहीं पर भी जाएं अनु उपयोगी सामानों को एक निश्चित स्थान पर रखें। सभी स्थानों को साफ सुथरा रखना ही नागरिक कर्तव्य कहलाता है। भारतीय संविधान 26 जनवरी सन 1950 को कर्तव्य बोध लागू किया गया । इस कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार चंद्रा संचालक देव पब्लिक स्कूल बिर्रा, भागीरथी देवांगन समाज सेवक और श्रवण कश्यप के अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे के आर कश्यप ने भी संबोधित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्कार भारती जिला सक्ती के महामंत्री मनोज कुमार तिवारी ने किया। और कार्यक्रम के अंत में  सुप्रिया शुक्ला संस्था प्रमुख ने आभार प्रदर्शन की।  इस अवसर पर लखन लाल कश्यप संकुल समन्वयक संकुल केंद्र डीडीएस बिर्रा, मनीष वैष्णव, बुद्धेश्वर कश्यप, कमलेश गुप्ता,  पुष्पा पटेल अधीक्षिका कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बिर्रा, डी एन देवांगन और प्रवीण तिवारी के अलावा भैया बहन और आचार्य गण काफी संख्या में उपस्थित थे।