सक्ती
लीनेस क्लब सक्ती ने दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में मनाया चार्टर प्रेसिडेंट का जन्म दिन


सक्ती । आल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट सी जी-1 संपदा लीनेस क्लब सक्ती की क्लब अध्यक्ष शहनाज बानो ने क्लब के सभी सदस्यों के साथ दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय जाकर बच्चों के साथ चार्टर प्रेसिडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल का जन्म दिन बच्चों को स्वल्पाहार करा मनाया। बच्चों ने जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं गाना गाकर दिया, बच्चे बहुत खुश हुए । इस अवसर पर लीनेस शालू पाहवा, अनीता सिंह, विजया जायसवाल, प्रभा जायसवाल,विनीता जायसवाल , संगीता तिवारी, शहनाज बानो, प्रिया दुबे राम कुवंर साहु, मनीषा भारद्वाज, निधि सिंह एवं अन्य सदस्य उपास्थित रहे ।


