बिना रेल साडिंग का काम कंप्लीट हुए ही लगवाई जा रही है रेक धूल से त्रस्त बाराद्वार शहर वासी


बाराद्वार – बाराद्वार शहर के अंदर रेलवे स्टेशन से लगकर रेलवे द्वारा साईंडिंग बनाई गई है, जिसमें आए दिन रेलवे की रेक के माध्यम से जहां खनिज संसाधनों एवं अन्य खाद्यान्न सामग्रियों के लोडिंग, अनलोडिंग करवा कर ढुलाई तथा परिवहन का कार्य करवाया जाता है, तो वहीं वर्तमान में रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित साइडिंग में डोलोमाइट की लोडिंग अनलोडिंग के दौरान उड़ने वाली खतरनाक धूल को देखते हुए पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है, किंतु रेलवे प्रशासन की उदासीनता एवं लापरवाही से उपरोक्त कार्य पूर्ण ना हो पाने के बावजूद वहां रेक लगाने की स्वीकृति देकर लोडिंग, अनलोडिंग का कार्य करवाया जा रहा है, जिससे शहर वासी परेशान हो चुके हैं, तथा नागरिकों का कहना है कि साइडिंग में जब तक पाइपलाइन का कार्य पूर्ण ना हो जाए तब तक वहां रेक ना लगाई जाए एवं बिना पाइपलाइन के कार्य पूर्ण हुए ही काम करवाने से भारी धूल उड़ रही है, एवं धूल से शहर के लोगों को जहां खतरा उत्पन्न हो गया है, तो वहीं 20 दिसंबर को सुबह भी उपरोक्त साइडिंग पर रेक लगाकर माल लोडिंग, अनलोडिंग का कार्य किया जा रहा था, जिस पर शहर वासियों ने आपत्ति भी की है, तथा रेलवे प्रशासन सहित रेलवे के उच्च अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक भी इस बात को प्रमुखता से पहुंचाया गया है, कि संपूर्ण व्यवस्था के बावजूद बाद ही इस स्थान से ढुलाई के कार्य को करवाया जाए अन्यथा शहरवासी बड़ा जन आंदोलन करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी शहर वासियों ने भेजा रेलवे उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र बाराद्वार शहर के नागरिकों ने रेलवे साइडिंग की समस्या को लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है, जिसमें बताया गया है कि बाराद्वार रेलवे साइडिंग में अधूरे रोड निर्माण कार्य के कारण डोलोमाइट रेक लोडिंग कार्य को तत्काल रोकने की कृपा करें, एवं उपरोक्त शिकायती पत्र स्टेशन मैनेजर/वरिष्ठ मंडल अभियंता (इंजीनियरिंग)/दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR),बाराद्वार रेलवे स्टेशन/बिलासपुर मंडल को प्रेषित करते हुए उसमें कहा गया है कि बाराद्वार रेलवे साइडिंग (गुड्स शेड लाइन नंबर 04 या संबंधित साइडिंग) में वर्तमान में रोड निर्माण का कार्य चल रहा है, जो अभी पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है। इस अधूरे निर्माण के बावजूद डोलोमाइट की रेक लोडिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जो अत्यंत जोखिमपूर्ण एवं सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।अधूरा रोड निर्माण होने से निम्नलिखित खतरे उत्पन्न हो सकते हैं:वाहनों एवं मशीनरी की आवाजाही में दुर्घटना की संभावना।लोडिंग क्षेत्र में धूल, कीचड़ या असमान सतह के कारण कार्यकर्ताओं एवं उपकरणों की सुरक्षा पर खतरा।रेलवे सुरक्षा मानकों (जैसे भारतीय रेलवे के इंजीनियरिंग कोड एवं सुरक्षा दिशा निर्देशों) का उल्लंघन,पर्यावरणीय एवं परिचालन संबंधी समस्याएं, जो आगे चलकर बड़ी घटना का कारण बन सकती हैं।अतः सुरक्षा की दृष्टि से तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु, कृपया डोलोमाइट रेक लोडिंग का कार्य तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश जारी करें, जब तक कि रोड निर्माण का कार्य पूर्ण रूप से समाप्त न हो जाए।


