सक्ती

सेवा सहकारी समिति मर्यादित घिवरा में धान खरीदी का दो बार शुभारंभ किया गया

सेवा सहकारी समिति मर्यादित घिवरा में धान खरीदी का दो बार शुभारंभ किया गया kshititech

घिवरा में दो दिन पहले शुरू हो गई थी धान खरीदी, भाजपाईयों की मौजूदगी में फिर से कराया गया खरीदी का शुभारंभ

नेताओं में अपनी साख बनाने खरीदी प्रभारी का अजब कारनामा

सक्ती/बिर्रा-  जनपद पंचायत जैजैपुर  के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित घिवरा में दो दिन पहले धान खरीदी शुरू हो गई थी । लेकिन इसके ठीक दो दिन बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से दोबारा धान खरीदी का शुभारंभ कराया गया है। खरीदी प्रभारी द्वारा सुर्खियां बटोरने और नेताओं में खुद की साख बचाने ऐसा कार्य कराया गया है । लेकिन गांव और क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया है । यह बात क्षेत्र में लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह खरीदी प्रभारी एवं संस्था प्रबंधक के मनमानी का प्रत्यक्ष उदाहरण माना जा रहा है। जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित घिवरा पंजीयन क्रमांक 881, बैंक शाखा बिर्रा में 3 दिसम्बर दिन बुधवार  को ग्राम घिवरा के किसान नारायण साहू का 80 क्विंटल धान का खरीदी प्रभारी एवं संस्था प्रबंधक जगदीश प्रसाद कश्यप के द्वारा विधिवत खरीदी भी किया गया है। इसके बाद भी खरीदी प्रभारी के बुलावे पर 5 दिसंबर दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और निर्वाचित पदाधिकारी गण धान खरीदी केन्द्र घिवरा पहुंचे। सुर्खियां बटोरने के चक्कर में खरीदी केन्द्र घिवरा में फीता काटकर दोबारा खरीदी का शुभारंभ कराया गया है। जबकि दो दिन पहले ही किसान से धान की खरीदी का शुभारंभ हो गया था। इस ताजा मामले में समिति प्रबंधक एवं खरीदी प्रभारी जगदीश कश्यप ने बताया कि 3 दिसम्बर दिन बुधवार को किसान नारायण साहू से 80 क्विंटल धान खरीदी कर शुभारंभ किया गया था। 5 दिसंबर दिन शुक्रवार को पुनः जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में फीता काटकर धान खरीदी का दोबारा शुभारंभ कराया गया है। लेकिन मजेदार बात यह है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था। धान खरीदी केंद्र घिवरा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का उपेक्षा किया जा रहा है। यहां पर शासन प्रशासन द्वारा धान खरीदी के संबंध में जारी आदेश एवं गाइडलाइन का दुरुपयोग किया जा रहा है। धान खरीदी केंद्र घिवरा के खरीदी प्रभारी जगदीश प्रसाद कश्यप के भैया सतीश कुमार कश्यप भारतीय जनता पार्टी के नेता है। इसलिए खरीदी प्रभारी जगदीश प्रसाद कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी में अपना साख और वर्चस्व बनाए रखने के लिए धान खरीदी के दो दिन बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और निर्वाचित पदाधिकारी गण को बुलाकर खरीदी केंद्र का दोबारा धान खरीदी का शुभारंभ कराना खरीदी प्रभारी जगदीश प्रसाद कश्यप के घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छा चारिता को दर्शाता है कारण चाहे जो भी हो लेकिन धान खरीदी केंद्र घिवरा में खरीदी प्रभारी एवं संस्था प्रबंधक जगदीश प्रसाद कश्यप के कार्यशैली से स्थानीय जनप्रतिनिधि और किसान परेशान हैं। किसानों ने खरीदी प्रभारी को यहां से अन्यत्र हटाने की मांग सक्ती जिला के मुखिया कलेक्टर महोदय से किए हैं।