सक्ती

सीएमएचओ पूजा अग्रवाल ने PHC हसौद का आकस्मिक निरीक्षण किया, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश

सीएमएचओ पूजा अग्रवाल ने PHC हसौद का आकस्मिक निरीक्षण किया, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश kshititech

हसौद – जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसौद का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी व्यवस्था, टीकाकरण, दवा उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, लेबर रूम, स्वच्छता व्यवस्था एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की।‌ डॉ. अग्रवाल ने अस्पताल परिसर में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक लेकर स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ सुनिश्चित करनी होंगी।
निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश
1. आधार आधारित उपस्थिति अनिवार्य
सभी अधिकारी-कर्मचारियों को Aadhaar Enabled Attendance System के माध्यम से समय पर उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश।
किसी भी प्रकार की देरी या मैनुअल उपस्थिति स्वीकार नहीं होगी।
2. संस्थागत प्रसव एवं टीकाकरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य
गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रसव को सर्वोच्च प्राथमिकता। टीकाकरण कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग और बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश।
3. उच्च जोखिम गर्भवती (HRP) महिलाओं की विशेष निगरानी प्रत्येक HRP महिला की समय पर पहचान, उपचार और आवश्यकता अनुसार रेफरल की सख्त व्यवस्था।
4. ओपीडी सेवाओं को और मजबूत बनाने के निर्देश मरीज पंजीयन, दवा वितरण एवं रिपोर्टिंग को सुव्यवस्थित करने पर जोर। सभी विभागों के बीच पारदर्शिता और समन्वय में वृद्धि।
5. स्वच्छता एवं बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की समीक्षा
अस्पताल परिसर, वार्ड और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश। टीकाकरण सामग्री व कोल्ड-चैन सिस्टम का भलीभांति रखरखाव। बायो-मेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निपटान अनिवार्य बताया।जनमानस को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता
डॉ. पूजा अग्रवाल ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित, सहज और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा भाव से कार्य करने और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए।