सक्ती

गायत्री मंदिर में हिंदू जागरण मंच के जिला बैठक आयोजित

सक्ती – हिंदू जागरण मंच के  कार्य महिला सुरक्षा एवं सम्मान, स्वालंबन, संवेदनशील क्षेत्रों में कार्य करते हुए अवैध भूमि अतिक्रमण एवं अवैध गतिविधियों को रोकना है तथा इन्हीं लक्ष्यों के पूर्ति के लिए युवा, महिला, विधि,सूचना संग्रह, संपर्क, प्रचार, कार्यालय , आर्थिक अध्ययन केंद्र, प्रशिक्षण समन्वय आदि आयामों के माध्यम से अखंड भारत संकल्प दिवस, सक्ती पूजन, महा पुरुषों की जयंती, युवा सक्ती के कार्यक्रम आयोजित जाती है, यह जानकारी देते हुए संघ के प्रचारक एवं हिंदू जागरण के प्रांत संगठन मंत्री राजेश भार्गव ने हम सभ्यता हिंदू धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए रास्ते प्रथम भाव से कार्य करें तो निश्चित रूप से हिंदू रास्ते का सपना साकार होगा।उन्होंने आग्रह किया कि ९ नवंबर रविवार को हिंदू जागरण मंच की प्रांत बैठक में जिला के पदाधिकरियों की सहभागिता सुनिश्चित हो। इस अवसर पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि हिंदुत्व स्वाभिमान जागरण और सशक्तिकरण हमारा लक्ष्य है इस दिशा में हम सभी हिन्दुओं को सामूहिक प्रयास के साथ सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करना चाहिए । गायत्री सक्ती पीठ ने। आयोजित हिंदू जागरण मंच के जिला बैठक में अखिल गायत्री परिवार के जिला समन्वयक भगत साहू, अरुण शर्मा  पुजारी बेरी वाली मंदिर, प्रेम श्रीवास्तव, शालिनी सरोज सिंह, संतोष देवांगन जिलाध्यक्ष ड्राइवर महासंघ, श्याम राठौर (पोरथा), प्रकाश साहू, अमित तंबोली आदि कार्यकर्ताओं  की गरिमामय उपस्थिति रही । बैठक में पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने मौलिश्वर महादेव का दर्शन पूजन किया।