सक्ती

गोपाष्टमी पर गौ सेवा समिति ने भव्य गौ महाआरती के साथ नगर में गौ वंश को कराया सामूहिक भोज

गोपाष्टमी पर गौ सेवा समिति ने भव्य गौ महाआरती के साथ नगर में गौ वंश को कराया सामूहिक भोज kshititech

सक्ती – सनातन परंपरा में कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी पर्व के रूप में मनाते हैं क्योंकि गोपाष्टमी को गौ पूजा और गौ सेवा के लिए अत्यंत ही शुभ और पुण्यदायी माना गया है।आज इस अवसर गौ सेवा समिति सक्ती के द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों पर एकत्रित गौ वंश के भोजन खिलाया गया गया तो वहीं संध्या गौ आश्रम में गौ माता की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें नगर के श्रद्धालु माता बहनों ने बड़ी संख्या भाग लेकर गौ माताओं का चंदन तिलक, पुष्प अर्पित कर ५१ दीपों की महाआरती  के साथ पूजन संपन्न किया गया।
पश्चात गौ सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्राध्यापक शालू पाहवा,अभिनव अग्रवाल, अमन अग्रवाल, सुमीत पारीख (पंखिड़ा नाइट) को सम्मानित गया जिस पर   शालू पाहवा ने आयोजन समिति की कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि गौ सेवा के लिए समर्पित इस संस्था के मदद के लिए हमेशा तत्पर हूं। इन पलों में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि हिंदू मान्यता के अनुसार जिस गोमाता के शरीर में ३३ कोटि देवी-देवता का वास होता है, उसकी पूजा गोपाष्टमी पर्व के दिन करने पर इंसान के सारे कष्ट दूर और कामनाएं पूरी होती हैं।
गौ सेवा समिति के द्वारा आयोजित गोपाष्टमी उत्सव के संबंध में  बताते हुए अध्यक्ष मयंक सिंह ने कहा कि गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं और इस हेतु लोगों को जागरूक करना समय की मांग है तथा इसी तारतम्य में हमने गोपाष्टमी पर्व के माध्यम से गौ सेवा और सम्मान को लेकर जागरूकता प्रयास किया है हमें नगर की नारी शक्तियों की सहभागिता से हमारा उत्साहवर्धन हुआ है।आज कार्यक्रम का संचालन नारायण मौर्य कोंडके ने किया तो वहीं आयोजन को सफल बनाने में हर्ष गोयल, उमंग अग्रवाल, पप्पू खर्रा, स्वप्निल चौबे, कौशल देवांगन, यश देवांगन, सुरेश देवांगन, पप्पू आदि के साथ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।