सक्ती

बसंतपुर – किकिरदा से घोघरी, डभरा एवं चंद्रपुर तक मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील

सक्ती / बिर्रा-    बसंतपुर – किकिरदा और करही से घोघरी , डभरा एवं चंद्रपुर तक मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। जगह-जगह बड़े-बड़े तालाब नुमा जानलेवा गड्ढा हो गया है। लोक निर्माण विभाग उप संभाग चांपा ,संभाग बिलासपुर के अधिकारी कर्मचारी मुख्य मार्ग की मरम्मत को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। जिसके कारण आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अविभाजित जांजगीर चांपा जिला के अंतर्गत ग्राम बसंतपुर ,किकिरदा और करही से घोघरी , डभरा एवं चंद्रपुर तक  मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। इस मुख्य मार्ग में जगह-जगह बड़े-बड़े तालाब नुमा जानलेवा गड्ढा हो गया है। इस मुख्य मार्ग में रोजाना हजारों की तादाद में छोटे-छोटे और बड़े-बड़े भारी वाहन आते जाते हैं। बड़े-बड़े भारी वाहनों के आने जाने के कारण इस मुख्य मार्ग में बड़े-बड़े तालाब नुमा जगह-जगह जानलेवा गड्ढा हो गया है। जिसके कारण इस मार्ग में आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मोटरसाइकिल सवार इस मार्ग में बने बड़े-बड़े जानलेवा तालाब नुमा गड्ढा में गिरकर घायल हो जाते हैं। जिसको स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया जाता है और इलाज भी करवाया जाता है। बसंतपुर से बस स्टैंड चौक के पहले किकिरदा में कुछ ग्रामीणों के द्वारा मुख्य मार्ग के अगल-बगल में लंबा चौड़ा मेढ़ नुमा मिट्टी से पार बांध कर मुख्य मार्ग में ही पानी को रोक दिया जा रहा है। जिसके कारण मुख्य मार्ग में ही महानदी जैसे पानी भरा रहता है। मानों ऐसा लगता है की सड़क के बीच में महानदी है या महानदी के बीच में सड़क बना है, आने जाने वालों को समझ में नहीं आता है। अगर समय रहते इस बसंतपुर – किकिरदा और करही से घोघरी , डभरा एवं चंद्रपुर तक इस मुख्य मार्ग को लोक निर्माण विभाग उप संभाग चांपा संभाग बिलासपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा मरम्मत नहीं कराया जाता है तो कभी भी वाहन चालक गिरकर हादसे का शिकार हो सकते हैं। कई बार वाहन चालक गिरकर सड़क हादसे का शिकार भी हो चुके हैं। उसके बावजूद भी लोक निर्माण विभाग उप संभाग चांपा संभाग बिलासपुर के अधिकारी जानबूझकर अनजान बने हुए कुर्सी में बैठकर कार्यालय की सोभा बढ़ा रहे हैं। वाहन चालकों का जान भी जा सकता है। मुख्य मार्ग में बने बड़े-बड़े तालाब नुमा जानलेवा गड्ढे से लोक निर्माण विभाग उप संभाग चांपा संभाग बिलासपुर के अधिकारी कर्मचारियों को कोई लेना-देना नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी कुर्सी में हाथ में हाथ रख बैठकर कार्यालय की सोभा बढ़ा रहे हैं।  कारण चाहे जो भी बसंतपुर – किकिरदा से घोघरी डभरा एवं चंद्रपुर तक इस मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। इस मुख्य मार्ग में चलने वाले लोगों ने कलेक्टर महोदय से सड़क की दशा सुधरवाने की मांग किए हैं।