भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी जिला शाखा सक्ती की बैठक संपन्न, चलाएगी सदस्यता अभियान

रेड क्रॉस के वार्षिक कार्यक्रमों का जिले में भी सभी स्थानों पर हो क्रियान्वन- कलेक्टर


सक्ती – बैठक के दौरान सचिव डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी जिला सक्ती की पूर्व में संपन्न बैठकों एवं निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी साथ ही भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों एवं सदस्यता अभियान के बारे में भी बताया, बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी के एस पैंकरा ने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी राज्य मुख्यालय के दिशा निर्देश पर कार्य करती है एवं सक्ती जिले में भी विगत वर्ष इसका गठन किया गया था, जिसकी प्रक्रियाएं राज्य मुख्यालय को भेजी गई थी एवम नए सदस्यता अभियान की भी आवश्यकता है, बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बासु जैन ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी रक्तदान शिविर एवं विभिन्न माध्यमों से कार्य करती है एवं सभी सदस्य सेवा भावना के साथ इस संस्था के माध्यम से कार्य करें, बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी के अध्यक्ष एवं जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने कहा कि सक्ती जिले में रेड क्रॉस के कार्यों को और अधिक सर्वव्यापी बनाने की दिशा में सभी काम करें तथा रेड क्रॉस की स्थापना के उद्देश्यों के अनुरूप सभी सदस्य सेवा भावना के साथ इसके कार्यों को करेंगे तो निश्चित रूप से लोगों तक इसका लाभ पहुंचेगा, वहीं बैठक के दौरान सक्ती जिले में नए सदस्यता अभियान को लेकर भी बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नए सदस्य बनाने की बात कही, जिसमें मनीष कथुरिया द्वारा 51 सदस्य एवं रामनरेश यादव द्वारा 25 सदस्य बनाने की घोषणा की गई, जिसका बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वागत किया तथा साथ ही भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सक्ती के प्रभारी के रूप में डॉक्टर सुदर्शन भारद्वाज सक्ती को जिम्मेदारी दी गई एवं सभी सदस्यों से आग्रह किया गया कि वे सदस्यता के कार्य को रुचि लेकर करें एवं जूनियर रेड क्रॉस के गठन के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा सक्ती जिले में संस्थागत सदस्य बनाने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें सक्ती जिले से स्कूल, कॉलेज,स्वयंसेवी, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं को भी भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी की सदस्यता दिलाई जाएगी तथा एक संस्था एक सदस्य के रूप में शामिल होगी 6 अक्टूबर को आयोजित बैठक का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ तथा बैठक में आगंतुकों के सम्मान में स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई, साथ ही पूर्व वर्षों में सदस्यता अभियान में विशेष सहयोग देने वाले सदस्यों का भी करतल ध्वनि के माध्यम से स्वागत किया गया, जिसमें रामनरेश यादव, मनीष कथूरिया, अशोक खेतान एवं एडवोकेट संजय अग्रवाल एवं बजरंग अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल थे, 6 अक्टूबर को आयोजित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सक्ती की बैठक का संचालन करते हुए समिति के आजीवन सदस्य कन्हैया गोयल ने भी विस्तार पूर्वक भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी के कार्यों के बारे में जानकारी दी, तथा बैठक में प्रमुख रूप से जिले के कलेक्टर एवं समिति के अध्यक्ष अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बासु जैन, डिप्टी कलेक्टर एवं रेड क्रॉस समिति के प्रभारी के एस पैंकरा, सक्ती जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सचिव डॉक्टर पूजा अग्रवाल, जिला डीपीएम कीर्ति बाड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, निर्वाचन शाखा से साहू जी, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी जिला शाखा सक्ती के सदस्य कन्हैया गोयल, संजय रामचंद्र,अधिवक्ता संजय अग्रवाल, राम नरेश यादव, अशोक खेतान, मनीष कथूरिया, बजरंग अग्रवाल चिंटू, आशीष जिंदल, राजेंद्र अग्रवाल सोंटी, सौरभ गर्ग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


