सक्ती

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने किया अस्पताल का निरीक्षण

सक्ती ‌। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्था का निरीक्षण शनिवार को कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने किया। उन्होंने इस दौरान जिला हास्पिटल के आपातकालीन कक्ष ,सर्जिकल गहन चिकित्सा, ऑपरेशन थियेटर, लैब पैथोलॉजी, आदि स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर वर्तमान में आने वाले मरीजों के प्रकार और संख्या के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर यहां मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में भी प्रतिक्रिया ली। कलेक्टर ने अस्पताल में साफ सफाई बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने हास्पिटल में यहां विभिन्न विभागों में मानक के अनुसार मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर देते हुए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। जलजमाव की समस्या को दूर करने के संबंध में भी तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने अस्पताल के मशीनों के बारे में जानकारी लेते हुए मशीनों को अपडेट करने की सलाह दी साथ ही साथ उन्होंने अस्पताल के लिफ्ट की ख़राबी को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिये।