सक्ती

मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिलने से पुरुषोत्तम कुमार बरेठ आत्मनिर्भरता की ओर हो रहे अग्रसर

मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिलने से पुरुषोत्तम कुमार बरेठ आत्मनिर्भरता की ओर हो रहे अग्रसर kshititech

कटे कोनी– कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज समाज कल्याण विभाग सक्ती द्वारा ग्राम कटे कोनी (छोटे) निवासी श्री पुरुषोत्तम कुमार बरेठ को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। इस सहयोग का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके रोजगार में सुगमता लाना है। मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिलने से अब श्री बरेठ अपने कार्यों को अधिक सहज और तेज़ी से कर पाएंगे। यह सुविधा उन्हें न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि उनकी रोज़मर्रा की आवाजाही में भी बड़ी मदद करेगी। समाज कल्याण विभाग के इस कदम से दिव्यांगजन के जीवन में आत्मविश्वास और स्वतंत्रता की भावना को बढ़ावा मिलेगा।  बरेठ ने इस सहयोग के लिए विभाग और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अब वे अपने रोजगार को पूरी तरह आगे बढ़ा सकेंगे। यह पहल सशक्त समाज सशक्त जीवन की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, जो यह साबित करता है कि सही सहयोग से हर व्यक्ति अपने सपनों को पूरा कर सकता है।