सक्ती

प्राचीन शिक्षा पद्धति की बताई गई विशेषता

सक्ती –  शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, सक्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं भारतीय शिक्षण मंडल छत्तीसगढ़ प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में व्यास-गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक नरहरी प्रसाद गोपाल तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षक एनएस उद्दे रहे। स्वागत भाषण प्रो. डॉ. शकुंतला राज ने दिया और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक प्रो. सोमेश कुमार घिटोड़े ने किया। मुख्य अतिथि नरहरी प्रसाद गोपाल ने प्राचीन शिक्षा पद्धति और आश्रम व्यवस्था का उल्लेख करते हुए गुरु की महिमा को दोहों और श्लोकों के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम में अजय देवांगन, प्रो. ललित कुमार सिंह, प्रो. ऋतु पटेल, रामायण रत्नाकर, राजकुमार निर्मलकर सहित अनेक शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।