सक्ती

रिश्वत मांगने वाले प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत पर तुरंत एक्शन किया निलंबन – SP अंकिता शर्मा 

रिश्वत मांगने वाले प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत पर तुरंत एक्शन किया निलंबन – SP अंकिता शर्मा  kshititech

सक्ती – नाबालिग से पैसे मांगने के आरोप में प्रधान आरक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू जिला सक्ती की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि कानून के खिलाफ जाने वालों पर अब किसी तरह की रियायत नहीं मिलेगी चाहे वह खुद वर्दी में क्यों न हो। थाना बाराद्वार में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत पर ग्राम हरदी में अवैध शराब कार्यवाही के दौरान नाबालिग लड़के को छोड़ने के बदले पैसे की मांग करने का आरोप है। इस गंभीर मामले की लिखित शिकायत मिलते ही SP अंकिता शर्मा ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर दिया।

क्या है आदेश:
आरोपी आरक्षक को तत्काल निलंबन
विभागीय जांच के आदेश
निलंबन अवधि में केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा
5 दिन में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
इस कार्यवाही से यह साफ हो गया है कि जिला सक्ती की पुलिस प्रशासन में अनुशासन सर्वोपरि है और SP अंकिता शर्मा भ्रष्टाचार या लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करतीं।