सक्ती

भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन की रूपरेखा तय करने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक


सक्ती – आजादी के 75 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर 9 अगस्त से 14 अगस्त तक 75 कि.मी.भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन की रूपरेखा तय करने हेतु क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा आज दिनांक 4 अगस्त को एक बैठक स्थानीय विश्रामगृह में आयोजित की गई।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में भारत जोड़ो यात्रा के तहत सक्ती विधानसभा क्षेत्र में यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शहरी तथा ग्रामीण कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की रूपरेखा रखी गई। प्रतिदिन के पदयात्रा आयोजन के अनुसार मार्ग चिन्हित करते हुए स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया।

आयोजित बैठक में अन्य विषयों की चर्चा के साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिए अन्य सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्य विभाजन किया गया।

उक्त बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, नोटरी आफिसर गिरधर जायसवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता देवांगन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर, किसान नेता साधेश्वर गबेल, पूर्व नपा अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, पिन्टू ठाकुर, महबूब खान, राजीव जायसवाल, अमित राठौर, संतोष सोनी, जनपद सदस्य अशोक यादव, जनपद सदस्य गजालाल साहू, सत्यप्रकाश महंत, धनीराम महंत, धनेश्वर जायसवाल, कमल शर्मा, कमलेश अग्रवाल, जगेश्वर सिंह, भुरू अग्रवाल, चंद्रकुमार जायसवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।