रायपुरसक्ती

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रथम सक्ती आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा किया जाएगा भव्य स्वागत

भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने कहा कि उनके आने से युवाओं में आएगा एक नया जोश

सक्ती ‌। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री  विजय शर्मा के प्रथम सक्ती आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल के निवास में युवाओं के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे स्टेशन रोड स्थित चंद्रा भवन में  स्थित बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे, साथ ही विभिन्न समाज के प्रमुखों के साथ दोपहर में भोजन करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को आने की अपील की है।