सक्ती

महाशिवरात्रि पर्व पर सक्ती में निकली भव्य शिव बारात, तुर्री धाम एवं श्री राम मंदिर में भी सजा महादेव का भव्य दरबार

सक्ती की कलेक्टर श्रीमती नूपुर पन्ना राशि ,जांजगीर-चांपा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े, सक्ती क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू भी शामिल हुए शिव बारात में

जगह जगह बारातियों का किया गया भव्य स्वागत

आसपास के ग्रामीण जन अपने परिजनों सहित भारी संख्या में पहुंचे बारात देखने

महाशिवरात्रि पर्व पर सक्ती में निकली भव्य शिव बारात, तुर्री धाम एवं श्री राम मंदिर में भी सजा महादेव का भव्य दरबार kshititech

सक्ती ‌। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर नगर में 8 मार्च शुक्रवार को शिव बारात धूमधाम से निकली ,शिव बारात को लेकर श्रद्धालुओ मे विशेष उत्साह बना हुआ था । बारात मे शामिल होने श्रद्धालुओ में होड़ मची थी ।नगर का हर नागरिक बारात मे शामिल होने आतुर था  बारात मे बच्चे , युवा युवती, महिलाएं, बुजुर्ग सभी वर्ग के लागो ने बारात मे शामिल हुये। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े शक्ति क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू भी अपने समर्थकों के साथ शिव बारात में शामिल हुए । शिव बारात में शामिल सभी बाराती डीजे की धून पर अपने आप को रोक नही पाये और बाराती बनकर खूब नाचे इस दौरान शिव बारातियों का नगरवासियों ने जगह-जगह जलपान करवा कर भव्य स्वागत किया। वही शिव बारात को देखने आसपास से ग्रामीण जान भारी संख्या में बारात देखने पहुंचे जिससे सड़क के दोनों और हजारों की संख्या में भीड़ रही। बाहर से आए कलाकारों के द्वारा शानदार प्रस्तुति से शहर वासियों का मन मोह लिया कलाकारों ने अपनी कला का जीवंत प्रदर्शन किया तथा विभिन्न मुद्राओं में प्रदर्शन किया। बच्चों ने भी शिव बारात का भरपूर आनंद लिया महाशिवरात्रि पर्व पर शाम को हजारो की संख्या में शिव बाराती स्थानीय रेल्वे स्टेशन स्थित परमेश्वरी धर्मशाला से आरंभ होकर अग्रसेन चौक, नवधा चौक, हटरी बाजार रोड, हास्पिटल रोड, होते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर पहुंची जहां शिव पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ।भगवान शंकर नन्दी पर सवार होकर निकले, भगवान शिव की पालकी यात्रा भी निकाली गई । जिसे देखने हजारो की संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित थे । वही शिव बारात में श्री गणेश भगवान ,श्याम बाबा ,मां काली, राधा कृष्ण, श्री राम सीता, श्री हनुमान जी सहित अन्य देवी देवताओं की अनुपम आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गयी साथ ही भूत पिचास राक्षसगण बारात में शामिल थे । बारात में कर्मा नृत्य ढोल ताशे, बैंड बाजा, डीजे की धून पर बाराती नाचते गाते शिव जी की जयकारे के साथ बारात में शामील थे। बारात का नगर के प्रमुख मार्गो से निकलते समय रास्ते में श्रद्धालुओ ने चाय, नाश्ता, ठंडा, शरबत, भजिया. समोसा. शीतल पेय, चाकलेट के साथ जगह जगह स्वागत किया साथ ही नगर के मार्गो पर स्वागत द्वार बनाऐ गये थे, महाशिवरात्रि पर नगर मे शिव बारात को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ था. जिसमे बारातियों ने पूरे हर्षोउल्लास के साथ शामिल होकर शिव बारात मे अधिक संख्या में शामिल वे वहीं पुलिस प्रशासन की तगड़ी व्यवस्था की वजह से शिव बारात का आयोजन सफलतापूर्वक सफल हो सका । वही वही श्री राम मंदिर सक्ती एवं तुर्री धाम में भी महादेव का भव्य दरबार लगा लोगों ने दर्शन किए और पुण्य का लाभ लिया।