रायपुरसक्ती

जैजैपुर के दशहरा मैदान में कल विभिन्न पार्टियों के हजारों लोग लेंगे भाजपा में प्रवेश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की उपस्थिति में होगा प्रवेश कार्यक्रम

सक्ती ‌। भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्र के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कल दिनांक 27 फरवरी को सक्ती जिला के जैजैपुर के दशहरा मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  किरण देव की विशेष उपस्थिति में बसपा के पूर्व विधायक केशव प्रसाद चंद्रा हजारों बसपा कार्यकर्ताओं के साथ कल भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इसी तरह कांग्रेस के नेता कमल पटेल, एवं आम आदमी पार्टी के नेता अनुभव तिवारी, टेकचंद चंद्रा पूर्व प्रत्याशी जोगी कांग्रेस, अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कल भाजपा में शामिल होंगे। केशव चंद्रा बसपा +1000 कार्यकर्ता, कमल पटेल कांग्रेस + 100 कार्यकर्ता वे जैजैपुर विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस टिकट के प्रमुख दावेदार भी थे, एवं अनुभव तिवारी आम आदमी पार्टी के पूर्व उम्मीदवार सक्ती व नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत के सगे भाई के सगे साला है। इसी कड़ी में टेकचंद चंद्रा
पूर्व प्रत्याशी जोगी कांग्रेस जैजैपुर अपने 100 प्लस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल होंगे, उक्त जानकारी धनंजय नामदेव जिला मीडिया प्रभारी सक्ती ने दी है।