दिल्ली

सीडब्ल्यूजी 2022 के चौथे दिन भारत ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते

  • चौथे दिन सुशीला देवी लिकमाबाम, विजय कुमार यादव और हरजिंदर कौर पदक विजेता बनकर उभरे
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पदक विजेताओं को उनके इस असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी
  • एनएसएनआईएस पटियाला इस राष्ट्रमंडल खेलों में भी चैंपियनों का उद्गम स्थल साबित हुआ है: श्री अनुराग ठाकुर
सीडब्ल्यूजी 2022 के चौथे दिन भारत ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते kshititech
सीडब्ल्यूजी 2022 के चौथे दिन भारत ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते kshititech

दिल्ली ‌। भारत ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चौथे दिन तीन पदक जीते। महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी लिकमाबाम ने रजत पदक, जूडो स्टार विजय कुमार यादव ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक और भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 71 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। 3 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका 9 पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारतीयों ने इन खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बहुत बधाई दी है।

अपने एक ट्वीट में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “आपके इस गजब के प्रदर्शन ने अनगिनत प्रशंसकों का दिल जीता है और लाखों लड़कियों को प्रेरित किया है। भारत को आप पर गर्व है।”