Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता

डभरा । ग्राम कोटमी बघोद रोड में 02 व्यक्तियों द्वारा अपने कार में भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन करने की सूचना प्राप्त होने पर थाना डभरा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । जहाँ कार क्रमांक CG 13AP – 7311को रोककर तलाशी लेने पर गाड़ी में रखे 12 पेटी देशी मदिरा प्लेन 576 पाव मात्रा 103.680 लीटर कीमती 46080 / रुपये, 10 पेटी गोवा विदेशी शराब 480 पाव , मात्रा 86.400 लीटर , कीमती 57600 / रू . एवं 36 नग बीयर बाटल 23.400 लीटर कीमती 7200 / रुपये बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध कमांक 283 / 2022 धारा 34 ( 2 ), 59 ( ए ) पंजीबद्ध किया गया आरोपी दुर्गेश यादव उम्र 29 वर्ष एवं फागुलाल निषाद पिता अनुजराम निषाद 29 वर्ष दोनों निवासी चन्द्रपुर को दिनांक 31.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सउनि आदित्य प्रताप सिंह , प्रधान आरक्षक किरीत सिदार , राम प्रसाद चौहान , आरक्षक मार्शल कुरे , श्याम कुमार शांते , सुरेश बघेल , लक्ष्मीनारायण पटेल, राधेश्याम बरेठ एवं मिट्ठू बर्मन का महत्वपूर्ण योगदान रहा