सक्ती

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का भव्य आयोजन

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का भव्य आयोजन kshititech
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का भव्य आयोजन kshititech
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का भव्य आयोजन kshititech

सक्ती ‌। जिले की प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुरीधाम में 27 नवंबर दिन शनिवार को शाम 6:00 बजे नगर के युवा शिव भक्तों द्वारा जिसमें महाकाल समिति तुरी गौ सेवा समिति सक्ती प्रत्येक सोमवार शिव सिंगार समिति सक्ती चंद्रपुर पदयात्रा समिति सक्ती के सदस्यों के द्वारा इस तरह का भव्य आयोजन दूसरे वर्ष किया जा रहा है कार्यक्रम में हजारों शिव भक्तों एवं धर्म प्रेमियों की उपस्थिति में मंदिर के सामने नदी में दीप प्रज्वलित कर सभी के लिए मंगल कामना किया गया इस अवसर पर नदी के उसे पर बनारस घाट पर गंगा आरती के तरह यहां पर भी वैसे ही गंगा आरती का आयोजन नगर के प्रतिष्ठित महाराज भोले शंकर तिवारी के सानिध्य में आयोजन किया गया मंदिर अंदर परिसर में शिव जी को बड़े ही आकर्षक ढंग से 14 प्रकार के फलों द्वारा बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था चारों ओर झालर आकर्षक लाइट लगाई गई थी जिस मंदिर का परिसर की सुंदरता देखते ही बनती थी शिवजी का दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लाइन से आकर दर्शन भक्तों द्वारा किया गया मंदिर परिसर के चारों ओर पुलिस व्यवस्था एवं गौ रक्षा समिति महाकाल समिति तुरी चंद्रपुर पदयात्रा समिति के सदस्यों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से धर्म प्रेमियों के लिए दर्शन करने हेतु व्यवस्था बनाई गई थी जिसकी नगर वासियों द्वारा सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है ऐसा आयोजन पहली बार देखने को मिल रहा है नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है इतने विशाल रूप में अपने आप में अंगूठा आयोजन है देव दीपावली प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है हिंदू धर्म में दीपावली की तरह देव दीपावली का बहुत महत्वपूर्ण है इस त्यौहार को दीपों का भी त्योहार कहा जाता है देव दीपावली का यह पर्व दीपावली के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने दैत्य त्रिपुरासुर को हराया था और देवताओं को स्वर्ग का राज्य दिलवाया था आज ही के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था जिसकी खुशी में सभी देवी देवताओं द्वारा इस दिन देव दीपावली के रूप में त्यौहार मनाया था इस परंपरा के अनुसार नगर के सभी शिव भक्तों एवं धर्म प्रेमियों द्वारा यह देव दीपावली का त्यौहार का आयोजन किया गया था नगर के प्रत्येक घरों में दीप प्रज्वलित किए गए थे एवं आतिशबाजियां की गई थी मंदिर परिसर के चारों ओर गौ रक्षा समिति महाकाल समिति प्रत्येक सोमवार शिव सिंगार समिति द्वारा मंदिर के चारों ओर भव्य आतिशबाजियां की गई थी जिसकी सुंदरता चारों ओर से देख रही थी नगर वासियों द्वारा इसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का भव्य आयोजन kshititech
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का भव्य आयोजन kshititech