कसडोल विधानसभा से मछुआरा समुदाय के व्यक्ति को टिकट

सक्ती – आखिरकार भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए कसडोल विधानसभा से मछुआरा समुदाय के व्यक्ति को टिकट देकर पूरे कसडोल विधानसभा के मछुआरों को संतुष्ट करने का प्रयास किये गए हैं।गौरतलब हो कि बलौदाबाजार विकास खण्ड के पनगांव निवासी धनी राम धीवर को कसडोल विधानसभा का भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।इससे पूरे कसडोल विधानसभा के निषाद, केवट, धीवर, सहित पुरे मछुआरों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।बात करें कसडोल विधानसभा में मछुआरों की मतदाता संख्या की तो 46 हजार से उपर केवल मछुआरों की वोट बैंक हैं।भाजपा की परंपरागत वोट अलग है।सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए जिताऊ उम्मीदवार पर दांव लगाए हैं।बात करें धनीराम धीवर की व्यक्तिगत छवि की तो वह वर्तमान में लवन राज धीवरसमाज का अध्यक्ष है, एक बार सरपंच भी रहे है, पढ़ाई 12 उत्तीर्ण, भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता होने के साथ साथ भाजपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के सबसे करीब के कार्यकर्ताओं में से एक माने जाते हैं।श्री धीवर का व्यक्तित्व बेदाग एवं निश्छल है।श्री धीवर को भाजपा से टिकट मिलने पर सभी वर्गों में अपार हर्ष का माहौल निर्मित हो रहा है।