सक्ती

सीएमओ संजय सिंह के निर्देश में मुख्यमंत्री मितान योजना की सेवा का सामुदायिक भवन सक्ती में हुआ सफल आयोजन

सीएमओ संजय सिंह के निर्देश में मुख्यमंत्री मितान योजना की सेवा का सामुदायिक भवन सक्ती में हुआ सफल आयोजन kshititech

सक्ती ‌। सक्ती नगर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह के दिशा निर्देश से व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मितान योजना के विभिन्न संचालित योजना, जैसे – राशन कार्ड, पेन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, गुमस्ता श्रम कार्ड,0 से 5 वर्ष के बच्चो का नया आधार कार्ड,आधार कार्ड अपडेट, 18 प्रकार सेवा का स्वछता दीदीयो के लिए शिविर का आयोजन सामुदायिक भवन सक्ती जिला में किया गया, जिसमे कुछ हितग्राहियों को राशन कार्ड, जन्म प्रमाण, मृत्यु प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र , गुमस्ता का वितरण किया गया है। इस आयोजन से नगर पालिका स्वछता दीदीयो, आम नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।