फर्जी TT गिरफ्तार टिटलागढ़ ट्रेन में कर रहा था वसूली, असली TT ने पकड़ा

सक्ती – टिटलागढ़ पैसेंजर में फर्जी TTE का असली TTE से आमना सामना हो गया। सवाल जवाब करने पर फर्जी TTE ने गोल मटोल जवाब देने लगा। फर्जी होने के शक पर उसे झाराडीह से पकड़ कर GRP के हवाले कर दिया है। आरोपी युवक नरेश कुमार गोंड़ (35) बगडेवा झाराडीह का करने वाला है। GRP ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धारा 419, 171 IPC के तहत कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर से टिटलागढ़ तक चलने वाली गाड़ी संख्या 08264 में ड्यूटी के दौरान TTE मनीष कुमार वर्मा को झारडीह स्टेशन में एक व्यक्ति TTE के यूनिफॉर्म में दिखा। वह टिटलागढ़ पैसेंजर में चढ़ा। मनीष गाड़ी में चेकिंग करने के लिए चढ़े साथी TTE विनय कुमार के साथ उस व्यक्ति के पास पहुंचे। युवक ने यूनिफॉर्म में TTE का बेज लगाया था। आई कार्ड में पद व नाम TC लिखा था।
पकड़े गए फर्जी TTE नरेश गोंड़ ने GRP को बताया कि उसे टिकट कलेक्टर बनने का शौक था, लेकिन नहीं बन सका। इसके बाद उसने फर्जी टिकट कलेक्टर बनने कोट, बैच नेम प्लेट व अन्य सामान फर्जी तरीके से बनाई थी, गांव में उसे सभी टिकट कलेक्टर समझते थे।