रंग दे सक्ती” आयोजन होगा अब 1 मार्च , रविवार को


सक्ती। शहर में आयोजित होने वाला बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक कार्यक्रम “रंग दे सक्ती” अब पूर्व निर्धारित तिथि से पहले आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की नई तिथि 1 मार्च (रविवार) तय की गई है। आयोजन स्थल पूर्ववत शुभम ग्रीन्स रहेगा और कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने आश्वस्त किया है कि कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
इस भव्य आयोजन की कमान अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रांजल राजपूतानी के हाथों में रहेगी। कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण Urban Yuva Production द्वारा किया जा रहा है, जो युवाओं को मंच प्रदान करने के लिए क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। साथ ही सक्ती की श्रीमती रीना गेवाड़ीन की गरिमामयी उपस्थिति भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी।
“रंग दे सक्ती” का उद्देश्य शहर की प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं में रचनात्मक ऊर्जा का संचार करना है। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रेरणात्मक गतिविधियों का संगम होगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। शहरवासियों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


