सक्ती

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व में किसान मोर्चा के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं जिला कार्यालय के आह्वान पर किसान मोर्चा के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने 10 अगस्त गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा लखनलाल देवांगन जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम गबेल जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन के नेतृत्व में अमानक खाद बिक्री को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव करने पहुंचे । किसान मोर्चा ने किसानों को अमानक वर्मी कपोस्ट खाद बेचे जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए किसान मोर्चा एवं भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट के सामने जमकर नारेबाजी की किसानों को मिलने वाले अमानक वर्मी कंपोस्ट खाद के वितरण में रोक लगाने तथा पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग करते हुए भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम गबेल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस 2 रूपए में गोबर खरीद कर उसे 10 रुपए में वर्मी कंपोस्ट खाद बताकर जबर्दस्ती किसानों को बेच रहे है। ये खाद पूरी तरह से अमानक और कंकड़ माटी वाली है। किसानों को खाद के नाम पर ठगा जा रहा, उनके साथ छल किया जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश के किसान प्रताड़ित किया जा रहा है है। जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा प्रदेश की भूपेश सरकार के द्वारा किसानों को छलते हुए अमानक खाद बेची जा रही है किसान के खाते से जबरन उनके खाते से पैसे काटे जा रहे हैं।
बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना दिया बीजेपी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसानो के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है बीजेपी का कहना है की कांग्रेस सरकार दबाव पूर्वक किसानो को गुणवत्ताहीन गोबर खाद खरीदने के लिए मजबूर कर रही है किसानो को जबरन 10 रुपए किलो में खाद बेचा जा रहा है जिसमे गोबर से ज्यादा रेती पत्थर मिला रहता है, भाजपाइयों ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिसमे प्रमुख रूप से कटघोरा के पूर्व विधायक लखनलाल चंद्रा भी शामिल हुए भाजपाइयों ने धरने के बाद गुणवत्ताहीन गोबर खाद लेकर कलेक्टर कार्यालय की ओर कूच किया मगर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रास्ते में ही रोक दिया भाजपाइयों ने एडीएम वीरेंद्र लकड़ा को ज्ञापन सौंपते हुए भ्रष्टाचारियों पर जांच कर कार्यवाही की मांग की, भाजपाइयों के आंदोलन और कलेक्टर घेराव की सूचना को लेकर कलेक्टर कार्यालय में भरी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था कलेक्टर कार्यालय के गेट के बाहर बेरिकेट लगाकर भाजपाइयों को रोकने का प्रयास किया गया इस दौरान पुलिस को भाजपा कार्यकर्ता के बीच धक्का मुक्की और झूमा झपटी की स्थिति भी बनी रही गर्मजोशी से विरोध प्रदर्शन के बाद बीजेपी के नेताओं ने अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।