अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय नगरदा में जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न

सक्ती – अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय नगरदा में आज जनभागीदारी समिति की बैठक दिनांक 20 .07.2023 को आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय के विकास एवं छात्र-छात्राओं के हित से जुड़े हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिनमें शिक्षण सत्र 2022 23 के संग्रहित जनभागीदारी शुल्क के आय व्यय विवरण की प्रस्तुति एवं अनुमोदन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा से प्राप्त अतिरिक्त भवन में महाविद्यालय शिक्षण व्यवस्था हेतु मरम्मत एवं विद्युतीकरण हेतु धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही साथ जनभागीदारी मद से एक कर्मचारी की नियुक्ति एवं पूर्व कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि हेतु अनुमोदन किया गया। जनभागीदारी समिति के पंजीयन सहित छात्र हित के विभिन्न विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। इस बैठक में जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी कंवर ,डॉक्टर खिलावन साहू सदस्य व पूर्व विधायक सक्ति ,श्री जागेश्वर सिंह सिदार पूर्व सरपंच ,श्री छत राम सिदार प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा, श्री बीएल कर्ष प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झरना, श्री सुफल राम बरेठ, श्री तूलेश्वर साहू, श्रीमती सुभद्रा जायसवाल, श्री करम सिंह, श्री राम लाल राठौर सदस्यों सहित महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमित कुमार तिवारी, डॉ. अरविंद कुमार जगदेव सहायक प्राध्यापक, प्रो.मुन्नालाल सिदार ,प्रो. आशीष दुबे एव मनोज राठौर सहायक ग्रेड 2 उपस्थित रहे।