सक्ती

पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने सक्ती केंद्र बस्ती बाराद्वार में ली बैठक

पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने सक्ती केंद्र बस्ती बाराद्वार में ली बैठक kshititech

सक्ती – जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रदेश के सभी मंडलों के सक्ती केंद्रों में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जा रही है उसी क्रम में भाजपा बाराद्वार मंडल के सक्ती केंद्र बस्ती बाराद्वार में सक्ती केंद्र के चारों बूथों के पदाधिकारियों की बैठक पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा डॉ खिलावन साहू के द्वारा ली गई। जिसमें सर्वप्रथम बूथ की संरचना, सक्ती केंद्र स्तर तथा बूथ स्तर पर बैठक पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों सहित पूर्ववर्ती रमन सरकार में हुए बस्ती बाराद्वार तथा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को विस्तार से बताया साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नाकामियों को उनके बीच रखा।इस अवसर पर मंडल महामंत्री दीपक ठाकुर कार्यालय मंत्री राकेश अग्रवाल ,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, वरिष्ठ नेता सहदेव उरांव, अध्यक्ष रामेश्वर निराला, उमेश कुमार उरांव, स्वराज गुप्ता ,कमलेश उरांव, केशव भास्कर ,दयाराम सिदार ,हरिराम ,लार्जर मसीह, बलराम बरेठ, हीरालाल पटेल ,फुलसाय यादव ,धरम लाल लहरे, समीर उरांव,बुन्दर उरांव ,सुंदरलाल उरांव, नंदकुमार लहरें, राजेश पटेल, ओम प्रकाश पटेल, कैंडी उरांव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।