डभरा थाने अंतर्गत 20 लीटर कच्ची शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

सक्ती – पुलिस थाना डभरा पुलिस की कार्यवाही दिनांक 30.06.2023 में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बिक्री करते आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में,आरोपी के विरुध्द थाना डभरा में अप.क. 202 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है पुलिस अधीक्षक एम.आर आहिरे (भा.पु.से). अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह (रापुसे) , के द्वारा जिला में अवैध रूप से शराब के बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी निर्देश दिये गये है,मुखबीर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही हेतु ग्राम कटेकोनी बड़े में नाकाबंदी कर आरोपी श्याम लाल जांगड़े पिता जगदीश जांगड़े उम्र 45 वर्ष साकिन कटेकोनी बड़े जिला सक्ती को 20 लीटर कच्ची देशी महुआ शराब कीमती 2000 बिक्री करते हुए पकड़ा गया। जो अपराध धारा32(2)आबकारी एक्ट के पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया, इस कार्यवाही में निरीक्षक के के महतो के मार्गदर्शन में सऊ नि नवागौटिया जोसिला आरक्षक देवनारायण चंद्रा,वेश जटवार,सुरेशबघेल,लक्ष्मीनारायण राठौर, लक्ष्मीनारायण पटेल का सराहनीय योगदान रहा।


