सक्ती

कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों की चिंता नहीं की – फग्गन सिंह कुलस्ते

कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों की चिंता नहीं की - फग्गन सिंह कुलस्ते kshititech
कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों की चिंता नहीं की - फग्गन सिंह कुलस्ते kshititech

सक्ती ‌। भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते क्षेत्र के लाभार्थियों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने 11 जून रविवार को दोपहर 2 बजे सक्ती जिले के ग्राम पंचायत गढगोढ़ी पहुंचे, हालांकि इनका कार्यक्रम 11 बजे से आयोजित था लेकिन महोदय कार्यक्रम स्थल पर लगभग 3 घंटे विलंब से पहुंचे । इस अवसर पर उन्होंने मंच से उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने आदिवासियों की चिंता नहीं की है, विगत साढे 4 सालों में कांग्रेस की सरकार भूपेश सरकार ने आदिवासियों के हित में कोई भी कार्य नहीं किया है जबकि 9 वर्षों के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने सभी देशवासियों के लिए जन कल्याणकारी कार्य किए हैं जिसमे प्रमुखता पानी बिजली रोड आवास नल जल योजना नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था केंद्र सरकार मोदी सरकार ने की है जिससे गरीबों का मान सम्मान समाज में बढा है, केंद्र की सरकार का लाभ पूरे देशवासियों को मिला है भारत सरकार ने गरीब के हितो के लिए कार्य किया है कोरोना काल के समय गरीबों के लिए पूरे देश में सूखा अनाज देने का फैसला लिया इसके अलावा सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थियों को मिला है . उन्होंने आगे कहा छत्तीसगढ़ में आवास का काम जिस प्रभावी ढंग से होना चाहिए वह नहीं हो पाया है अभी रास्ते में लगे बोर्ड ने मैंने देखा कि कांग्रेस सरकार का बोर्ड लगा था जिसमें लिखा था कि 10लाख लोगों को आवास हमने उपलब्ध कराया है जबकि हमारी केंद्र सरकार ने तो 16 लाख लोगों के आवास के लिए स्वीकृति प्रदान की थी तो छैः लाख आवास कहां गए भूपेश सरकार बताएं, उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव गांव को जोड़ने प्रधानमंत्री सड़क योजना लागू किया गांव को जोड़ने का काम पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा किया गया है हमने पूरे देश में 80 से 85% गांवों को सड़कों से जोड़ दिया है अटल जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश यह सोचकर बनाया है कि यह प्रदेश आगे बढ़े, नए आयाम स्थापित करें यहां के लोग आगे बढ़े लेकिन कांग्रेस की सरकार ने यहां विगत साढे 4 सालों में ऐसा कोई भी काम नहीं किया है जो गरीबों के हित के लिए हो आदिवासियों के हित के लिए हो हमने किसानों के लिए एमएसपी जारी किया लगातार गांव गरीबों के लिए गांव के लिए छत्तीसगढ़ के लिए हमने काम किया है मोदी जी की योजनाओं का लाभ गांव गरीबों को मिला है विकास की अवधारणा को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। आदिवासियों के चिंता हमने की हैं हम आदिवासियों के सम्मान की बात करते हैं चाहे वह रानी दुर्गा हो या बिरसामुंडा हो देश के लिए कुर्बानी दिए हैं । अभी मुझे प्रदेश के प्रतिपक्ष नेता नारायण चंदेल बता रहे थे कि यहां पर गौशालाओं की बात होती है इसमें किसका फायदा हुआ यहां का 11 हजार करोड़ कहां गया बजट में इसका कोई उल्लेख नहीं है कोई जवाब देने वाला नहीं है । केंद्रीय राज्य मंत्री ने केंद्र की सभी योजनाओं का बखान आज मंच के माध्यम से किया। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल , क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने भी मंच को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी मंचीय कार्यक्रम के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का श्रीमती विद्या सिदार के संयोजक में ग्राम गढगोढी में जोरदार स्वागत कर्मा बैंड बाजा के साथ सम्मान पूर्वक किया गया इसके बाद राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पंचायत भवन के पास बुढादेव की पूजा अर्चना की एवं मंच में भारत माता की पूजा अर्चना की, मंचस्थ सभी अतिथियों का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया ।

प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी का किया गया सम्मान
शेखर पटेल, मुकुल राम, सिदार ,गणेशी बाई सिदार, गुहाराम यादव , भाकूलाल, मोगरा बाई, रामाधान सिदार ,छेदीलाल,प्यारेलाल, दूज राम, बहादुर सिदार, प्यारेलाल सिद्धार का सम्मान किया गया।
उज्जवला गैस योजना के लाभार्थी का किया गया सम्मान
भगवती सिदार,लक्ष्मीन बाई सिदार,उत्तरा बाई सिदार ,गोरी बाई सिदार, गीता बाई सिदार,सावित्रीबाई सिदार,संतरा बाई सिदार,संतोषी बाई सिदार का सम्मान किया गया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी का किया गया
राम प्रसाद केंवट, रमेश सिदार नकामेश्वर सिंह सिदार ,घसियाराम सिदार, शेखर पटेल, दूज राम, प्रताप सिदार, देव कुमार सिदार, सीताराम सिदार, बालाराम पटेल, सुभाष , श्यामलाल सिदार का फूल माला एवं गमछा पहनाकर सम्मान किया गया ।

इसी प्रकार जनधन खाता के लाभार्थी शौचालय लाभार्थियों का मंच में सम्मान किया गया, इस अवसर पर , प्रदेश के प्रतिपक्ष नेता नारायण चंदेल,गोरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़, गुहाराम अजगत्ले सांसद जाजगीर चाम्पा, निर्मल सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़,कृष्णकांत चन्द्रा अध्यक्ष भाजपा जिला सक्ती, निर्मल सिन्हा ,विकास केडिया सक्ती विधानसभा प्रभारी,श्रीमती कमला पाटले पूर्व सांसद, डॉ खिलावन साहू पूर्व विधायक सक्ती एवं प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग , प्रीतम सिंह गवेल प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ, रामअवतार अग्रवाल वरिष्ठ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी , गोपी सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी महा संपर्क अभियान,श्रीमती विद्या सिदार ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित जनजाति एवं सम्मेल विधानसभा सक्ती के प्रभारी,गगन जयपुरिया जिला महामंत्री भाजपा जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल, गगन जयपुरिया ,मांगेराम अग्रवाल, संजय रामचंद्र ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लाल पटेल, कृष्ण कुमार गबेल, कवि वर्मा, चिराग अग्रवाल ,गोविंद राम देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश, अभिषेक शर्मा, योगेंद्र साहू .,अन्नपूर्णा राठौर ,सिद्धेश्वरी सिंह, जनपद पंचायत सदस्य सरपंच, पंच सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सदस्य एवं ग्रामीण जन सहित भारतीय जनता पार्टी के शक्ति विधानसभा क्षेत्र में निवासरत राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सभी मोर्चा / प्रकोष्ठओं के पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य, शक्ति केंद्र के प्रभारी/ संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे.lमंच का संचालन जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल ने किया कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन इस लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम की संयोजक जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार ने किया ।