सक्ती

ऑल इंडिया लीनेस क्लब सक्ती ने किया वृद्धजनो का सम्मान

सक्ती ‌। सेवा कार्यों में अग्रणी ऑल इंडिया लीनेस क्लब सक्ती ने अध्यक्ष लीनेस विजया जायसवाल के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन गोपी जायसवाल ने अपने प्रोजेक्ट वृद्ध जन सम्मान के तहत् सक्ती के संतोषी मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया, सभी वृद्धजनो का तिलक लगाकर श्री फल एवं उपहार देकर सम्मान कर उनका आशीर्वाद ले कहा कि वृद्धों की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है इनसे हमें जीवन का अनुभव सीखने को मिलता है । इस अवसर पर सुषमा जायसवाल ,अनीता सिहं, कुशलदर्शन , पुष्पा जायसवाल, जमुना जायसवाल, अल्का कंवर, ललिता साहु, रीता राज सिदार, मीरा देवागंन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।