रायपुरसक्ती

बम्नीडीह एवं कोटमी मंडल अध्यक्ष की हुई नियुक्ति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दो मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति

सक्ती ‌। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से जिले के दो मंडल में नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की है ।
होरी लाल जायसवाल पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। दो बार मंडल के उपाध्यक्ष रहे हैं। उन्हे बमनीनडीह मंडल का अध्यक्ष नियुक्त गया है ।
भूपेंद्र पटेल पूर्व में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रहे एवं डभरा जनपद के पूर्व सभापति रहे । उन्हे कोटमी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवीन जिला सक्ती के संगठन के पुनर्गठन के दौरान कुछ पदाधिकारियों का दायित्व परिवर्तन किए गए थे। कोटमी के तत्कालीन मंडल अध्यक्ष पीतांबर सिंह पटेल को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया और बाद मोर्चा के गठन के समय बमनीनडीह के तत्कालीन मंडल अध्यक्ष चेतन दास महंत को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। जिसके कारण दोनो मंडल में मंडल अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था । भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से दोनो मंडल में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की है जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।