सक्ती

सक्ती के देवांगन युवा संगठन ने तहसील कार्यालय के बाहर खोला ठंडे पानी का प्याऊ

सक्ती । अपने सेवा कार्यों से पूरे शहर में एक अलग पहचान स्थापित करने वाले देवांगन युवा संगठन ने 18 अप्रैल से सक्ती शहर के तहसील कार्यालय परिसर के बाहर ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ किया है, इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने इस प्याऊ का फीता काटकर शुभारंभ किया तो वहीं इस अवसर पर देवांगन युवा संगठन सक्ती के भी सदस्य गण मौजूद रहे,इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना तथा गर्मी में पेयजल की सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है, एवं इससे बड़ा पुण्य का काम कुछ भी नहीं है, अतिथियों ने देवांगन युवा संगठन के इस कार्य के लिए उन्हें साधुवाद ज्ञापित किया, तो वही सेवांगन युवा संगठन के सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा सक्ती क्षेत्र में समय-समय पर विभिन्न सेवा के काम किए जा रहे हैं,तथा गर्मी के मौसम में तहसील कार्यालय एवं न्यायालय में आने वाले लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध होने में दिक्कत होती थी, जिसे देखते हुए उन्होंने यह पहल की है, तथा उनकी पूरी टीम इस कार्य को गर्मी भर आवश्यकता अनुरूप करेगी, वही क्षेत्रवासियों ने भी देवांगन युवा संगठन की इस पहल पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है, उल्लेखित हो की सक्ती का देवांगन युवा संगठन विभिन्न मंचों पर अपने रचनात्मक एवं सेवा कार्यों के लिए सम्मानित हो चुका है ‌।